{"_id":"583f22904f1c1b0d1ede7116","slug":"cm-akhilesh-can-come-to-noida-in-chariot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में रथ से आ सकते हैं सीएम अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में रथ से आ सकते हैं सीएम अखिलेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
सार
नोएडा, दादरी विधानसभा होते हुए गाजियाबाद भी जाने का सुझाव
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नोएडा आने का कार्यक्रम भले ही तय न हो, लेकिन हर दिन कुछ न कुछ तैयारी आगे जरूर बढ़ रही है। लखनऊ से स्थानीय सपा इकाई से जब रूट के बारे में मंथन हुआ तो सुझाया गया कि मुख्यमंत्री का रथ नोएडा में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
इसके बाद दादरी विधानसभा होते हुए गाजियाबाद में भी लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है। मुख्यमंत्री के 11 दिसंबर को आने को लेकर प्राधिकरण पूरी तरह से तैयार है। नोएडा स्टेडियम में कार्यक्रम होना तय हुआ है।
विज्ञापन
स्टेडियम को चारों तरफ से सजाया जा रहा है। डिवाइडर से सूखी घास हटाई जा रही है जहां पर टूटफूट है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है। प्राधिकरण ने अपने सभी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। मेट्रो, एलिवेटेड रोड और अंडरपास समेत जिन 11 प्रोजेक्ट का लोकार्पण होना है, वहां पर तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, मुख्यमंत्री के नोएडा आने को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि अगर वे नोएडा आते तो बुधवार को पतंजलि फूड्स प्रोजेक्ट का शिलान्यास लखनऊ से नहीं होता। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के आने को लेकर एक गुट पूरी पैरवी कर रहा है जबकि दूसरा चाहता है कि अगर आ गए तो पोल भी खुल सकती है।