फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cluster bus crushed four people at bus terminal in Hazrat Nizamuddin

मौत बनकर दौड़ी बस: निजामुद्दीन टर्मिनल पर चार लोगों को कुचला, एक की हालत नाजुक, दुकान में जाकर थमे पहिए

Sat, 30 Apr 2022 08:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Apr 2022 08:25 PM IST
सार

हादसा सुबह करीब 7.10 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास बस टर्मिनल पर हुआ। जिसमें अनियंत्रित बस फुटपाथ के पास बनी एक दुकान में जा घुसी, इसके बाद वह किसी तरह रुकी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बस चालक को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
cluster bus crushed four people at bus terminal in Hazrat Nizamuddin
हादसे के बाद मौके पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में शनिवार तड़के बेलगाम कलस्टर बस ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद बस फुटपाथ के नजदीक बनी एक दुकान में घुसकर रुक गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को कब्जे में लिया। साथ ही आरोपी चालक विपिन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे में दो स्कूटी व एक दुकान को क्षति पहुंची है। पुलिस बस की जांच कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7.10 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास बस टर्मिनल पर हुआ। यहां बस रूट संख्या (804) निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ख्याला के लिए निकली थी। इस बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार को कुचल दिया। इसके बाद फुटपाथ पर बैठे तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद एक दुकान में घुसकर बस रुक गई।

खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी सवार भारत, फुटपाथ पर दुकान के बाहर खड़े तीनों लोग नित्रा बहादुर, तोता राम और आकाश को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां भारत की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस बस का मैकेनिकल इंस्पेक्शन कराकर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बस के ब्रेक तो फेल नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed