{"_id":"f2be5d0bbf1379bb04b571b87b57ad3f","slug":"clu-rights-will-recover-corporations-economic-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नए कदम से सुधरेगी निगम की आर्थिक हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस नए कदम से सुधरेगी निगम की आर्थिक हालत
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Feb 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने नगर निगम सीमा के अंदर भू उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) का अधिकार अब स्थानीय निकाय विभाग को दे दिया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस फैसले से प्रदेश के सबसे पुराने फरीदाबाद नगर निगम की आर्थिक सेहत ठीक होने के आसार हैं।
इसके लिए मांग भी सबसे पहले फरीदाबाद नगर निगम ने ही की थी। लंबे समय से यह मांग लंबित चली आ रही थी। सीएलयू करने का अधिकार सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को दे रखा था।
ऐसे में इसके बदले राशि भी संबंधित विभाग को ही मिलती थी। इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था। निगम अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे थे कि निगम की सीमा में सीएलयू का अधिकार निगम के पास ही होना चाहिए।
विज्ञापन
पिछले दिनों विधानसभा की स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने आए विभाग के प्रधान सचिव पी राघवेंद्र राव ने भी इस बात के संकेत दिए थे। अब अधिसूचना जारी होने के बाद निगम के अधिकारियों ने इसके लिए नए सिरे से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन