{"_id":"a885c82e1e6d777c7307b182c2f4b3dc","slug":"cloudy-weather-in-delhi-ncr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में सुबह से छाए बादल, बूंदा बांदी ने बढ़ाई सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में सुबह से छाए बादल, बूंदा बांदी ने बढ़ाई सर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर बाद हुई हल्की बूंदा बांदी ने सर्दी बढ़ी दी है। सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हल्की बूंदा बांदी के कारण शहर में सर्दी का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
बादल छाए रहने के कारण हल्का अंधेरा छाया रहा। जिसके कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों को दिन में ही लाइट का उपयोग करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से लगाकार सर्दी का असर बढ़ रहा है। दिन में धूप का असर कम रहता है।
विज्ञापन
मंगलवार को शहर में पूरे दिन धुंध छाई रही। जिसके कारण सर्दी का असर रहा। धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
मेट्रो चली लाइट जलाकर : धुंध होने के कारण मेट्रो भी दिन में लाइट जलाकर चली। हादसे से बचने के लिए मेट्रो की ओर से ये कदम उठाया गया। लंबी दूरी पर सिंग्नल न दिखाई देने के कारण लाइट जलाई गई। इसके अलावा शहर में भी वाहनों ने लाइट का उपयोग किया।