फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Closing ceremony of three day seminar of at Gautam Buddha University

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय सेमिनार का समापन

Sun, 17 Mar 2019 05:58 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 17 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Closing ceremony of three day seminar of at Gautam Buddha University
Gautam Buddha University Seminar

स्टूडेंट्स फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट ऑफं ह्यूमैनिटी व इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल रिसर्च एवं गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में शोधार्थियों के तीन दिवसीय सेमीनार का रविवार को यूनिवर्सिटी के सभागार में समापन हुआ।

विज्ञापन


समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में यूजीसी के सदस्य नागेश ठाकुर, शोध स्टूडेंट्स फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट ऑफ ह्यूमैनिटी के संयोजक आलोक पांडे व गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विश्वास त्रिपाठी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Closing ceremony of three day seminar of at Gautam Buddha University
Gautam Buddha University Seminar

प्रोफेसर नागेश ठाकुर ने शोध को लेकर कहा कि भारत एक प्रयोगशाला है। आज का युवा यह तय करे कि यहां होने वाले सभी शोध राष्ट्रहीत में होंगे। इस देश के शोधार्थियों से देश को बहुत आशाएं हैं। जिस गति से भारत का विकास व सम्मान बढ़ रहा है, उसी निष्ठा से हम भी अपना योगदान देश के हित के लिए अदा करें।

शोध प्रकल्प के संयोजक आलोक पांडे ने कहा कि हम 'शोध-स्टूडेंट्स फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट ऑफ ह्यूमैनिटी' के माध्यम से देशभर के शोधार्थियों को अपने क्षेत्र में बेहतर करने के लिए एक प्लेटफॉर्म मुहैया करा रहें हैं, जहां शोधकार्य में आने वाली समस्याओं व हल पर संवाद हो सके। हमारा इस तीन दिवसीय सेमिनार को कराने का यही एक मकसद है।
 

Closing ceremony of three day seminar of at Gautam Buddha University
Gautam Buddha University Seminar

जीबीयू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. विश्वास त्रिपाठी ने कहा कि यह तीन दिवसीय सेमिनार शोधार्थियों के लिए वाकई बहुत लाभदायक रहा। इस सेमिनार का उद्देश्य देशभर के शोधार्थियों को देश से जुड़े पारंपरिक शोध के विषयों पर ध्यान आकर्षित करना था, जो काफी हद तक सफल भी रहा। यह सेमिनार 15,16,17 मार्च को हुआ। इस सेमिनार में देशभर से आए लगभग 120 छात्रों व लब्धप्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने भाग लिया। 

सेमिनार में देश के प्रख्यात शिक्षाविद व समाजसेवी जीबीयू के कुलपति भगवती प्रसाद शर्मा ,चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति एन के तनेजा, एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर, उतर प्रदेश सरकार के आर्थिक सलाहाकार के.वी राजू, यूजीसी के सदस्य नागेश ठाकुर ,वरिष्ठ पत्रकार मधु किश्वर, ऑर्गेनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर, जेएनयू के प्रोफेसर अश्विन महापात्रा, आईसीएसआर के मेम्बर सेक्रेटरी वीरेन्द्र महापात्रा जैसे शिक्षा जगत की प्रसिद्ध हस्तियों से शोधार्थियों को मार्गदर्शन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed