{"_id":"5d6141638ebc3e01542f5c7c","slug":"closing-ceremony-of-five-days-female-safety-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : पांच दिवसीय स्त्री सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलता पूर्वक हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : पांच दिवसीय स्त्री सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलता पूर्वक हुआ समापन
Sat, 24 Aug 2019 07:25 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 24 Aug 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
स्त्री सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम पुलिस और यूथ पाठशाला फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित की गई पांच दिवसीय स्त्री सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को सफलता पूर्वक समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में मौजूद एएसपी पंखुड़ी कुमार ने कहा कि स्त्री सुरक्षा आज के समय की जरूरी मांगों में से एक है, क्योंकि एक सभ्य और सुरक्षित समाज का निर्माण तभी संभव है जब इस देश की आधी आबादी आत्मनिर्भर और निडर होगी।
विज्ञापन
बता दें कि यह कार्यक्रम यूथ पाठशाला फाउंडेशन के साथ मिलकर गुरुग्राम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया था। पंखुड़ी कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक सार्थक प्रयास है। इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आज गांव और कस्बे तक की महिलाओं और बच्चियों तक पहुंचने चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान यूथ पाठशाला फाउंडेशन के सह संयोजक सचिन देव वशिष्ठ ने महिला पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सार्वजनिक स्थलों पर खड़ी महिला पुलिस के आत्मविश्वास से दमकते चेहरों को देखकर कॉलेज, ऑफिस, बाजार जाने वाली हर महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से यूथ पाठशाला फाउंडेशन महिला पुलिस कर्मियों को नयी तकनीकि और आत्मरक्षा के विशेष गुण से जोड़कर और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की संयोजक प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि महिला सुरक्षा जैसे समसामयिक विषय को लेकर ‘यूथ पाठशाला फाउंडेशन’ देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इसी क्रम में गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर 19 अगस्त से इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गुरुग्राम की 50 महिला पुलिसकर्मियों को एसपीजी के पूर्व जवानों द्वारा नयी तकनीकि और विशेष हथियारों के जरिए आत्मरक्षा और सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।