फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Close monitoring of the borders around Delhi for elections

दिल्ली विधानसभा चुनावः राजधानी से सटी सीमाओं पर कड़ी निगरानी

Sat, 18 Jan 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
Close monitoring of the borders around Delhi for elections
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने बॉर्डर एरिया पर निगरानी तेज कर दी है। चुनाव अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि दिल्ली से सटी दूसरे राज्यों की सीमा को सील करने के लिए पुलिस के साथ उच्चस्तरीय बैठक हो चुकी है। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बल को भी जरूरत के आधार पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। 

विज्ञापन


इसके अलावा दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग की ओर से 26 जनवरी को मेगा स्ट्रीट कैंपेन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़े स्तर पर नुक्कड़ नाटक, बाजारों में प्ले सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
विज्ञापन


इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर 13 में मेगा स्ट्रीट कैंपन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ रणबीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा स्टार कैंपेनर को भी बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार सामग्री बेचने वाले मौर्य के चेहरे पर आई खुशी

प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा के बाद प्रचार अभियान के लिए झंडे, कट आउट, पेन, स्टिकर और बैनर की बिक्री बढ़ने की उम्मीद के साथ रमेश मौर्य पार्टी कार्यालय के बाहर बैठा है। विधानसभा चुनाव 2020 से उसे काफी उम्मीद है। चुनाव प्रचार सामग्री बेचने वाले मौर्य को न तो पार्टी विशेष से कोई मतलब है और न ही किसी वह किसी का समर्थक है। 

जहां स्टॉल लगाया, उस पार्टी की चुनाव प्रचार सामग्री बेचने लगे। जितना अधिक ऑर्डर होगा, कमाई भी उतनी ही अधिक होगी। इसलिए शेष बचे उम्मीदवारों को टिकट बंटने का इंतजार कर रहे रमेश मौर्य के लिए विधानसभा चुनाव बिक्री का एक अच्छा मौका है।

बकौल मौर्य पिछले 10 वर्षों से चुनाव प्रचार सामग्री बेचने का काम कर रहे हैं। उनके पास 10 रुपये का पेन है तो साढ़े तीन रुपये से 70 रुपये तक के झंडे नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए तैयार हैं। कीमत साइज और चुनाव प्रचार सामग्री की गुणवत्ता के मुताबिक है। 

इससे पहले उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान चुनाव में लाखों की प्रचार सामग्री बेचने वाले मौर्य का कहना है कि राजनीति के इस महापर्व पर उन्हें अधिक बिक्री का इंतजार रहता है। 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक प्रत्याशी से मिले ऑर्डर को पूरा करने के बाद अब कांग्रेसी प्रत्याशियों को टिकट मिलने का इंतजार है। उसका कहना है कि दो लाख रुपये तक की चुनाव प्रचार सामग्री की आपूर्ति वह 24 घंटे में कर सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed