{"_id":"689a784c308ba3fab10f7433","slug":"clock-tower-will-be-built-on-talkatora-mandir-marg-junction-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर बनेगा घंटाघर, LG ने किया शिलान्यास; दिल्ली में एक नया मील का पत्थर बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तालकटोरा-मंदिर मार्ग जंक्शन पर बनेगा घंटाघर, LG ने किया शिलान्यास; दिल्ली में एक नया मील का पत्थर बताया
Tue, 12 Aug 2025 04:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Aug 2025 04:40 AM IST
सार
इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह घंटाघर राजधानी में एक नया मील का पत्थर होगा और दिल्लीवासियों के लिए गर्व का विषय बनेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक स्थापत्य संरचना नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का संगम होगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम के पास शंकर रोड और मंदिर मार्ग के जंक्शन पर बनने वाले 27 मीटर ऊंचे घंटाघर का शिलान्यास किया। लगभग 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अष्टकोणीय घंटाघर हिंदू, मुगल और औपनिवेशिक वास्तुकला के अद्भुत संगम का प्रतीक होगा। इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह घंटाघर राजधानी में एक नया मील का पत्थर होगा और दिल्लीवासियों के लिए गर्व का विषय बनेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक स्थापत्य संरचना नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का संगम होगा। घंटाघर का ढांचा हवा और भूकंप-रोधी होगा। अग्रभाग पर तार-कट ईंटों की क्लैडिंग और पेडस्टल पर काले ग्रेनाइट की सजावट की जाएगी। ऊपर अत्याधुनिक, मौसम-रोधी और कंपन-रोधी घड़ी लगाई जाएगी, जो रात के समय विशेष लाइटिंग से जगमगाएगी। इसके चारों ओर सौंदर्यीकरण, हरियाली और बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि यह स्थान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस परियोजना को दिल्ली की प्रगति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह घंटाघर विकसित भारत की यात्रा का शाश्वत साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना दिल्ली के दृश्य सौंदर्य में वृद्धि करेगी।
विज्ञापन
एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने बताया कि परिषद लगातार राजधानी के सौंदर्यीकरण और हेरिटेज संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। इस दौरान दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद बांसुरी स्वराज, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।