{"_id":"9252d69b9f7194de593c478a6ee13d11","slug":"climber-tullika-will-now-give-buzzword-to-avoid-stress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोही तूलिका आज देंगी तनाव दूर करने का मूलमंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतारोही तूलिका आज देंगी तनाव दूर करने का मूलमंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:00 AM IST
विज्ञापन
पर्वतारोही तूलिका रानी बृहस्पतिवार को मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी (डब्ल्यू) कॉलेज में छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक तनाव से निपटने के टिप्स देंगी। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 400 छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की पहली महिला एवरेस्ट विजेता और हाल ही में वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर पद से वीआरएस लेकर पर्वतारोहण के नए कीर्तिमान बनाने वाली तूलिका ने 21 फरवरी को तंजानिया स्थित अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो की चोटी फतह की है। किलिमंजारो पर्वत की चोटी 19341 फुट की ऊंचाई पर है।
विज्ञापन
एकल पहाड़ों में यह सबसे ऊंचा पहाड़ है। तूलिका के इस जोखिम भरे एकल अभियान को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रायोजित किया था।