फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cleaning of Shahdara drain will be completed in six months, water flow will be uninterrupted

Delhi NCR News: शाहदरा ड्रेन की सफाई छह महीने में होगी पूरी, निर्बाध होगा जल बहाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
47.66 लाख का टेंडर जारी, 5.8 किलोमीटर लंबी ड्रेन की होनी है सफाई
विज्ञापन

मानसून के दौरान इससे उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जल निकासी व्यवस्था सुधरेगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार छह महीने में राष्ट्रीय राजधानी की महत्वपूर्ण शाहदरा आउटफॉल ड्रेन की सफाई और रखरखाव का काम पूरा करेगी। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी किया है जिसकी अनुमानित लागत करीब 47.66 लाख रुपये है। ड्रेन से ठोस कचरा, तैरती हुई सामग्री, जंगली घास, झाड़ियां और जलकुंभी हटाई जाएगी जिससे मानसून के दौरान जलभराव और बाकी समस्याओं से निजात मिलेगी।

यह ड्रेन उत्तर पूर्वी दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये ड्रेन सीधे यमुना में गिरती है। इसमें जमा कचरा और घास न केवल जल प्रवाह को बाधित करते हैं, बल्कि बीमारियों के पनपने का भी कारण बनते हैं। पिछले कई सालों से नजफगढ़, शाहदरा, कुशक और बारापुला जैसी दिल्ली की इन बड़ी ड्रेन्स को साफ करने के केवल दावे ही होते रहे हैं। कभी इन प्रमुख नालों की ईमानदारी से सफाई नहीं कराई गई। इसका नतीजा ये रहा कि हर साल मानसून में दिल्ली की सड़कें, कॉलोनियां बरसाती पानी से लबालब हो जाती हैं। इस साल भी मानसून के दौरान दिल्ली की सड़कों पर भारी जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन


मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी घटेगा
दिल्ली सरकार ने सिंचाई विभाग के अधीन आने वाले अपने इन नालों की सफाई की परियोजना शुरू की है। इससे पहले तैमूर नगर और नजफगढ़ नाले की सफाई की परियोजना पर काम शुरू किया गया है। उम्मीद है कि इस बार इन बड़ी ड्रेनों की ठीक से सफाई होगी और इससे जलभराव की समस्या कम होगी। शहर में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी घटेगा और पर्यावरण भी साफ रहेगा। सरकार ने इस काम को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed