फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Dutt may be the Brand Ambassador of Swachh Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर होंगे संजय दत्त!

Thu, 03 Mar 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Mar 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt may be the Brand Ambassador of Swachh Bharat Mission

हाल ही में अपनी सजा पूरी कर जेल से बाहर आए संजय दत्त नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं।

विज्ञापन


56 वर्षीय 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' स्टार 25 फरवरी को यरवड़ा जेल से बाहर आए है। नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से संजय दत्त को पत्र लिखा गया। एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार ने कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान और स्मार्ट सिटी कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर के लिए उन्होंने कुछ सेलिब्रेटिज से संपर्क किया है।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों से बात भी की है। नरेश कुमार ने कहा कि इसके लिए कई लोग उनकी नजर में हैं।

सिविक बॉडी से जारी है बातचीत

Sanjay Dutt may be the Brand Ambassador of Swachh Bharat Mission

वहीं संजय दत्त की ओर से उनका काम संभाल रही एक एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि सिविक बॉडी से संजय दत्त को ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात चल रही है।

हालांकि इसपर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। मैनेजर के मुताबिक फिलहाल बातचीत चल रही है। उन्हें एक पत्र मिला था, जिसका जवाब दे दिया गया है। नरेश कुमार ने एनडीएमसी के विकास कार्यों के बारे में बताया कि शहर के सीवर को नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने की योजना है। दस नए प्लांट बनाए गए हैं। विकास कार्यों के लिए 500 करोड का बजट प्रस्तावित है।

पहले साल के लिए सिविक बॉडी की ओर से 200 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। शेष राशि अगले 4 साल के लिए जारी की जाएगी। इतना ही नहीं 2016-17 बजट के मुताबिक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए 400 करोड़ और प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed