फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clean India Mission Home on the anniversary of the opening of the NDMC plans

स्वच्छ भारत मिशन की वर्षगांठ पर गृहमंत्री ने NDMC की योजनाओं का किया उद्घाटन

Mon, 03 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Clean India Mission Home on the anniversary of the opening of the NDMC plans
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को राजधानी में कई कार्यक्रम हुए। अधिकांश कार्यक्रमों में साफ सफाई करने के बजाए शौचालय बनाने की शुरुआत करने व शौचालय के उद्घाटन किए गए। इ

विज्ञापन


न कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया।गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीएमसी की कई योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने रफी मार्ग पर स्मार्ट शौचालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने 14 सार्वजनिक शौचालय, पांच रोल कॉल सेंटर, डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के पास भूमिगत पारपथ में जन-औषधी केंद्र, वैज्ञानिक ढंग से भवन निर्माण सामग्री व मलबे का निपटान योजना और नगर पालिका बंगाली कन्या विद्यालय, गोल मार्केट में स्मार्ट क्लास रूम का कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क से उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गृहमंत्री ने सफाई सेवकों, आवासीय कल्याण समितियों, मार्केट कल्याण समिति व स्कूलों को भी स्वच्छ भारत मिशन में योगदान के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर सिंह ने कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन जिस प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के प्रति लोगों का समर्पण और भागीदारी बढ़ रही है, उससे मिशन ने एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है। 

110 शौचालय बनाने का काम शुरू

Clean India Mission Home on the anniversary of the opening of the NDMC plans
स्वच्छ भारत अभियान

उधर, एनडीएमसी ने गांधी जंयती व दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर स्वच्छता रैली आयोजित की। रैली को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के लिए रवाना किया। समारोह में सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं।

भाजपा ने चलाया सफाई अभियान 
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने स्वच्छ भारत अभियान की दूसरी वर्षगांठ पर करीब 50 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इन कार्यक्रमों में केंद्रीयमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद रमेश बिधूड़ी, उत्तरी दिल्ली निगम के महापौर संजीव नैयर ने हिस्सा लिया। 

नकवी ने प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आतिफ रशीद व इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी के साथ दरगाह निजामुद्दीन और लोधी रोड के आसपास के क्षेत्रों में सफाई भी की।

110 शौचालय बनाने का काम शुरू
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 110 शौचालय परिसर बनाने का काम शुरू कर दिया है। इन केंद्रों में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा होगी। स्थायी समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह का कहना है कि एक साथ इतने शौचालय ब्लॉक शुरू होने से नागरिकों को बेहतर जनसुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed