क्लाउडिया ने बताया क्यों कोई नहीं कर सकता दिल्ली मेट्रो का मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो से दोगुना यात्री मैक्सिको मेट्रो में सफर करते हैं लेकिन दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की आबोहवा दुरुस्त रखने में दिल्ली मेट्रो का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली जैसे ट्रैफिक में आधुनिक सफर का विकल्प सुझाया है, जोकि काबिले तारिफ है। यह कहना है मैक्सिको के विदेश मामलों के राज्यमंत्री क्लाउडिया रूज मैसियो का।
शनिवार को राजीव चौक में मैक्सिको की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करने उद्योग भवन से राजीव चौक तक मेट्रो से सफर करने के बाद कहा।
उद्योग भवन से हुए थे सवार
क्लाउडिया का कहना था मैक्सिको मेट्रो में रोजाना चालीस लाख लोग सफर करते हैं, लेकिन यदि दिल्ली में 28 लाख लोगों को सुविधा देना बड़ी बात है।
उद्योग भवन से विदेशी मंत्री दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह के साथ मेट्रो में सवार हुए। उन्होंने सामान्य मेट्रो में आम लोगों के बीच हुड्डा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के बीच चलने वाली येलो लाइन में सफर किया।
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में शनिवार से दस दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में दर्शकों को कला, साहित्य, संस्कृति व सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी, जोकि कॉनकोर्स एरिया में लगाए गए हैं।