{"_id":"cd3c052ff49b1ff07e46c8d4e189b351","slug":"classmate-was-swept-into-canal-to-save-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासमेट को बचाने में नहर में बह गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लासमेट को बचाने में नहर में बह गया छात्र
अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 01 Aug 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी साथी छात्रा को बचाने के लिए गंगनहर में कूदे बीटेक स्टूडेंट ने छात्रा को तो बचा लिया, मगर खुद गंगनहर में तेज बहाव में बह गया। देर शाम परिजन और फायरब्रिगेड कर्मचारी छात्र की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के रामपार्क गली नंबर एक में रहने वाला नितिन अरोडा सुंदरदीप कालेज में बीटेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। बृहस्पतिवार को नितिन अपनी मार्कशीट लेने कालेज गया था। वहां उसकी ही क्लास में पढ़ने वाली गोविंदपुरम निवासी निशू मलिक मिली।
विज्ञापन
कालेज से निकलने के बाद दोनों मसूरी झाल पर जा पहुंचे। निशू ने बताया कि वह गंगनहर में पैर लटकाकर किनारे बनी सीढ़ियों पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरी। उसे बहता देख नितिन पानी में कूद गया, जबकि उसे तैरना भी नहीं आता था।
विज्ञापन
दोनों पानी में हाथ पैर मार रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और एक पेड़ की टहनी तोड़कर दोनों को बचाने का प्रयास किया। निशू तो टहनी पकड़कर बाहर आ गई, मगर नितिन पानी के तेज बहाव में बहता चला गया।
खबर मिलते ही नहर किनारे काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही दोनों बच्चों के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोर और फायर ब्रिगेड टीम ने भी नितिन की काफी तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका।