{"_id":"4ad89d8b0fea92181da3217b26134155","slug":"classmate-overtake-without-helmets-two-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट ओवरटेक छात्र की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट ओवरटेक छात्र की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे 58 पर मिल्क दुहाई गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में बीडीएस के छात्र की मौत हो गई। छात्र दो साथियों के साथ बाइक से गाजियाबाद जा रहा था।
विज्ञापन
मिल्क दुहाई गांव के पास उनकी बाइक कार को ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर पर सिर लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसके दो साथी गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मृतक छात्र जम्मू के जवाहर नगर इलाके का रहने वाला था।
तीनों युवक आईटीएस डेंटल कालेज में बीडीएस के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार, अगर हेलमेट होता तो छात्र की जान बच सकती थी। देर रात तक तहरीर नहीं मिली है।
हादसा बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे हुआ। जम्मू के उधमपुर जवाहर नगर निवासी सचिन (21) पुत्र बालकराम मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
वह दोस्त आदिश की बाइक लेकर गाजियाबाद जा रहा था। बाइक पर क्लॉसमेट साहिल रोहिणी दिल्ली, राजीव अहोम (असोम) सवार थे।
मिल्क दुहाई गांव के पास एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक 15 मीटर तक घिसटती चली गई और सचिन का सिर डिवाइडर से टकरा गया। सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घायल साहिल एवं राजीव को पुलिस ने गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है, उनकी हालत भी नाजुक है। एसओ आरपी शर्मा के मुताबिक कॉलेज के माध्यम से मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना कर दी गई है।