फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Classmate attacks 14-year-old student with a knife on school premises

Delhi NCR News: स्कूल परिसर में सहपाठी ने किया 14 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अंबेडकर नगर इलाके के सरकारी स्कूल (पीली बिल्डिंग) में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 14 वर्षीय छात्र ने अपने सहपाठी की शिकायत शिक्षक से कर दी थी, जिस पर शिक्षक ने सहपाठी को डांट दिया। इससे नाराज होकर आरोपी छात्र ने स्कूल परिसर में ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घायल छात्र मदनगीर गांव निवासी को पहले अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, छात्र के हाथ में खरोंच के अलावा कमर में घाव है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी छात्र और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed