फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Classes will be held with graphics on Gyanodaya channel for school children in Delhi

MCD: खेल-खेल में पढ़ाई करवाएगा एमसीडी, ज्ञानोदय चैनल पर ग्राफिक्स के साथ लगेंगी कक्षाएं

Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
सार

ज्ञानोदय चैनल पर एमसीडी के विद्यालयों से निकले पुराने विद्यार्थियों के जीवन पर आधारित वीडियो बनाकर बच्चों को दिखाए जाएंगे। ऐसे लोग जो दिल्ली या देश से बाहर हैं और उन्होंने एमसीडी के स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा  हासिल की है, उनके रिकार्ड वीडियो और संदेशों को ज्ञानोदय चैनल के माध्यम से बच्चों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Classes will be held with graphics on Gyanodaya channel for school children in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली नगर निगम यू-ट्यूब पर अपने ज्ञानोदय चैनल के मध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराएगा। उन्हें कहानी ‘शेखीबाज मक्खी’ और लोककथा ‘राख की रस्सी’ समेत मैथ मैजिक, उर्दू की नज्म ‘मेरा प्यारा वतन...’ आदि के बारे में बताया जाएगा। एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे तो बच्चों को शिक्षकों की आवाज में ग्राफिक्स के साथ नैतिक शिक्षा, स्वच्छता जैसे विषय इस चैनल पर सुनने और पढ़ने को मिलेंगे। 

विज्ञापन


एमसीडी के शिक्षा विभाग का कहना है कि अपने स्कूलों की बुनियादी संरचना को मजबूत करने और बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करने की दिशा में अनेक पहल की गई है। ज्ञानोदय चैनल भी उसी पहल का अहम हिस्सा है। एमसीडी के शिक्षा विभाग ने अपने 1563 स्कूलों और यहां पढ़ने वाले लाखों बच्चों को समुदाय से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके अंतर्गत निगम ने पहले बच्चों के मन में भरोसा जगाने की मुहिम शुरू की है। इसका मकसद स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना और फिर उनके मन में यह विश्वास जगाना है कि एमसीडी के स्कूलों में पढ़ाई कर वह भी सफल व्यक्ति बन सकते हैं। इसी योजना के क्रम में स्कूलों में रोल मॉडल कॉर्नर बनाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


दिखाई जाएंगी प्रेरक कहानियां
ज्ञानोदय चैनल पर एमसीडी के विद्यालयों से निकले पुराने विद्यार्थियों के जीवन पर आधारित वीडियो बनाकर बच्चों को दिखाए जाएंगे। ऐसे लोग जो दिल्ली या देश से बाहर हैं और उन्होंने एमसीडी के स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा  हासिल की है, उनके रिकार्ड वीडियो और संदेशों को ज्ञानोदय चैनल के माध्यम से बच्चों को दिखाया जाएगा। आने वाले दिनों में मेगा पीटीएम होगी और इस दौरान अभिभावकों व शिक्षकों के बीच हुए संवाद को भी चैनल पर देख सकेंगे। अभी इस चैनल पर कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक कहानियां डाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20,447 बार देखा गया ज्ञानोदय
इस चैनल को यू-ट्यूब पर छह महीने पहले ज्ञानोदय-एमसीडी के नाम से लांच किया गया था। अब तक इसे 20,447 बार देखा जा चुका है, जबकि 1400 लोगों ने सब्सक्राइब किया है। 

स्कूल खुलने के बाद इस चैनल पर नियमित रूप से बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सामग्री डाली जाएगी, जिसके बाद इस चैनल को देखने वालों की संख्या बढ़ जाएगी।
- विकास त्रिपाठी, शिक्षा निदेशक, एमसीडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed