फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class 12 exams cancelled in Middle East countries

Delhi NCR News: मध्य पूर्व देशों में बारहवीं की परीक्षाएं रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
- ईरान और इस्राइल युद्ध के कारण 16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं नहीं होंगी
विज्ञापन


-सीबीएसई ने कहा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया बाद में तय होगी


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध के कारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मध्य पूर्व के सात देशों में बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। बोर्ड की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में पढ़ रहे छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित सभी परीक्षाएं अब आयोजित नहीं की जाएंगी।




सीबीएसई ने यह निर्णय विभिन्न स्कूलों और संबंधित देशों के अधिकारियों से प्राप्त सुझावों और अनुरोधों की समीक्षा के बाद लिया है। बोर्ड ने इससे पहले 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च को भी परिपत्रों के माध्यम से कुछ परीक्षाओं को स्थगित किया था। अब उन सभी स्थगित परीक्षाओं को भी पूरी तरह रद्द माना जाएगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय केवल उन छात्रों पर लागू होगा जो इन सात देशों के स्कूलों में पढ़ रहे हैं और जिनकी परीक्षाएं पहले की अवधि में निर्धारित थीं। बोर्ड ने यह भी कहा कि इन देशों के कक्षा बारहवीं के छात्रों के परिणाम किस आधार पर घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया और मूल्यांकन की प्रणाली को लेकर जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed