फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class 11 mark sheet is not mandatory for MBBS program

Delhi NCR News: एमबीबीएस प्रोग्राम के लिए ग्यारहवीं की अंकतालिका अभी जरूरी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमबीबीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ग्यारहवीं की अंकतालिका अपलोड नहीं कर सके आवेदनकर्ताओं के लिए राहत की खबर है। ऐसे आवेदक इसे बाद में भी अपलोड कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि सिर्फ इस वजह से उन्हें दाखिला प्रक्रिया से बाहर नहीं किया जाएगा।
दरअसल आईपीयू से संबद्ध तीन मेडिकल कॉलेजों एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज, हिंदू राव मेडिकल कॉलेज और अंबेडकर मेडिकल कॉलेज के दाखिले में 85 फीसदी दिल्ली राज्य का कोटा लेने के लिए आवेदक का दिल्ली के किसी स्कूल से ग्यारहवीं और बारहवीं दोनों की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके लिए साथ ही एमबीबीएस प्रोग्राम में आवेदन के समय ग्यारहवीं और बारहवीं की अंकतालिका एक ही पीडीएफ में अपलोड करना जरूरी है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारण से ग्यारहवीं की अंकतालिका अपलोड नहीं हो पाई है तो आवेदक को उसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे आवेदन कर्ता सीट आवंटन के बाद दस्तावेज सत्यापन के समय ग्यारहवीं की अंकतालिका को अपलोड कर सकते हैं। इसके संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed