फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   class 10th girl student gave birth to baby girl

10वीं की छात्रा से 9 माह पहले दुष्कर्म, बच्ची को दिया जन्म

Wed, 08 Aug 2018 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 08 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
class 10th girl student gave birth to baby girl

सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा से 09 महीने पहले दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार देर शाम सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को प्रसव पीड़ा होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। छात्रा ने सेक्टर-44 के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से छपरा (बिहार) की 16 वर्षीय किशोरी गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है। वह 10वीं कक्षा (ओपन) की छात्रा है। उसका आरोप है कि उनके पड़ोस में उत्तर प्रदेश के गोंडा का राजन तिवारी भी रहता था।
विज्ञापन


नवंबर 2017 में राजन ने उसको घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब पांच महीने पहले आरोपी उनके पड़ोस से मकान खाली करके चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द होने पर हुआ खुलासा

पांच अगस्त को पीड़िता के पेट में दर्द उठा, जिस पर परिजन उसे सेक्टर-44 के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे प्रसव पीड़ा होने की बात बताते हुए उसकी डिलीवरी करवाई। अस्पताल ने ही पुलिस को अविवाहित द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

दर्द होने पर हुआ खुलासा
पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात परिजनों से छिपाई थी। जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed