फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clashes between two parties after refusing to say sorry two killed

दिल्ली में खौफनाक वारदात: सॉरी कहने से मना करने पर दो पक्षों में झड़प, रहीमुल और इमरान की मौत; एक गंभीर

Tue, 09 Sep 2025 11:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 11:03 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की। जिसमें पता चला कि एक पक्ष से मोहम्मद रहीमुल और उसका नाबालिग भाई था। वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद इमरान और अब्दुल्ला था। चारों आसपास में ही रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात में किसी बात को लेकर रहीमुल के नाबालिग भाई से अब्दुल्ला की कहासुनी हो गई। अब्दुल्ला नाबालिग को सॉरी कहने का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर अब्दुल्ला ने थप्पड़ मार दिया। इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा और फिर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किए। 

विज्ञापन
Clashes between two parties after refusing to say sorry two killed
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र के बवाना जेजे कॉलोनी में झगड़े के दौरान सॉरी कहने से इनकार करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों पक्षों के दो लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त रहीमुल (19) और इमरान (18) के रूप में हुई है। पुलिस हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे एनआईए थाना पुलिस को ए ब्लॉक जेजे कॉलोनी बवाना सब्जी मंडी स्कूल के पास दो पक्षों के बीच चाकू से झड़प की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम को रहीमुल, अब्दुल्ला और इमरान घायल अवस्था में मिले। सभी पर चाकू के कई वार किए गए थे। पुलिस घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में लेकर गई। लेकिन तीनों की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया। तीनों बयान देने की हालत में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की। जिसमें पता चला कि एक पक्ष से मोहम्मद रहीमुल और उसका नाबालिग भाई था। वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद इमरान और अब्दुल्ला था। चारों आसपास में ही रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात में किसी बात को लेकर रहीमुल के नाबालिग भाई से अब्दुल्ला की कहासुनी हो गई। अब्दुल्ला नाबालिग को सॉरी कहने का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर अब्दुल्ला ने थप्पड़ मार दिया। इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा और फिर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

दसवीं का छात्र था इमरान
इमरान के पिता गोकुल शेख ने बताया कि वह मूलत: पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनका नरेला औद्योगिक क्षेत्र में वाई फाई का केबल बनाने का काम है। उसका बेटा इमरान हरियाणा के सोनीपत स्थित स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता था और स्कूल के होस्टल में रहता था। पश्चिम बंगाल से उसकी मौसी की बेटी यहां आई हुई है। जिससे मिलने के लिए वह रविवार को नरेला स्थित अपने घर आया था। आरोप है कि सोमवार शाम रास्ते में चार लोगों ने उसे रोक लिया और उससे मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed