फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   clash between two family after a facebook post in noida

एक फेसबुक की पोस्ट से दो घर में शुरू हुई कलह, थाने पहुंचा मामला

Sun, 30 Sep 2018 03:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दनकौर
ब्यूरो, अमर उजाला, दनकौर Updated Sun, 30 Sep 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
clash between two family after a facebook post in noida
demo

दिल्ली निवासी महिला की फेसबुक पोस्ट पर कस्बे के दो पड़ोसियों के घरों में विवाद हो गया। महिला ने दनकौर निवासी वेब डिजाइनर और उसके बिजनेस पार्टनर को पति-पत्नी लिख दिया। पोस्ट को पढ़ने के बाद वेब डिजाइनर और उसकी पत्नी में विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन


वहीं बिजनेस पार्टनर महिला के घर में भी कलह शुरू हो गई। वेब डिजाइनर और उसकी बिजनेस पार्टनर की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली निवासी प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, कस्बा निवासी दो पड़ोसी परिवार के लोग शनिवार देर शाम कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि दिल्ली निवासी एक महिला का फेसबुक पर अकाउंट है। 
विज्ञापन


उस महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कस्बा निवासी वेब डिजाइनर और उनकी बिजनेस पार्टनर को पति-पत्नी लिखकर धोखाधड़ी आदि का आरोप लगाया है। जबकि वेब डिजाइनर का 17 साल पहले विवाह हो चुका है और उसकी बिजनेस पार्टनर युवती अविवाहित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लाइंट की पत्नी है आरोपी महिला 

जैसे ही वेब डिजाइनर की पत्नी ने पोस्ट पढ़ा उसने पति से झगड़ा शुरू कर दिया। उसके पति व परिजन ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। वहीं, उनकी बिजनेस पार्टनर के घर पर भी इसी तरह विवाद शुरू हो गया। दोनों के एक कंपनी में साझेदार को लेकर भी परिजन सवाल उठाने लगे।  

वेब डिजाइनर से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पोस्ट करने वाली दिल्ली निवासी महिला उनके क्लाइंट की पत्नी है और उनकी परिचित है। फेसबुक फ्रेंड होने के कारण उसकी पोस्ट उन तक पहुंच गई और उनके घरों में झगड़ा शुरू हो गया। दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed