सपा नेता ने दी भाजपाइयों को गोली मारने की धमकी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी के पति पर धमकी देने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने डीएम, आबजर्वर और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। वहीं, थाना सेक्टर-20 पुलिस को भी शिकायत दी गई है।
साथ ही भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम ने तीन मतदान केंद्रों पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को वोट डालने से रोकने का भी आरोप लगाया है। रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम दादरी राजेश यादव मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, सपा प्रत्याशी के पति गुड्डू पंडित ने आरोपों को निराधार बताया है।
सेक्टर-20 स्थित मतदान केंद्र ब्रह्मानंद स्कूल में भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप चौधरी और सपा कार्यकर्ता (सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष) प्यारे लाल यादव बूथ संख्या 212 से 220 में मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता मतदाताओं पर सपा को वोट डालने का दबाव डालने रहे हैं।
अपशब्द कहने का आरोप
विरोध करने पर कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी के पति गुड्डू पंडित को बुला लिया। आरोप है कि गुड्डू पंडित ने भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग जाने के लिए कहा।
पांच बजे के बाद भाजपाइयों को देख लेने की धमकी भी दी गई। वहीं, भाजपा प्रत्याशी ने रिटर्निंग अधिकारी से सेक्टर-20, बहलोलपुर और शाहपुर में मतदाताओं को वोट डालने से रोकने और सपा का वोट डालने का दबाव डालने की शिकायत की है।
उपचुनाव में सांसदों और विधायकों को मतदान केंद्रों पर जाने की मनाही थी। सपा प्रत्याशी के पति ने वहां जाकर भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया है। इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी, चुनाव आबजर्वर और चुनाव आयोग से की गई है।
डॉ. महेश शर्मा, सांसद
रिटर्निंग अधिकारी राजेश यादव का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम ने तीन स्थानों सेक्टर-20, बहलोलपुर और शाहपुर में सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव प्रभावित करने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
सपा प्रत्याशी ने भी दी शिकायत
सपा प्रत्याशी काजल शर्मा ने शनिवार को चुनाव के दौरान भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम समेत अन्य भाजपा नेताओं पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनके मतदाताओं को भ्रमित करने की चुनाव आयोग से शिकायत की है।
अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि डा. महेश शर्मा और विमला बाथम ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रेस को गलत सूचना दी और चैनलों में उनके पति भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की छवि खराब कर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी, सामान्य पर्यवेक्षक नोएडा-61 विधानसभा, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी नोएडा-61 विधानसभा से कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है।
'बाहर मत बैठो अंदर जाओ'
नोएडा विधानसभा-61 की सामान्य पर्यवेक्षक शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे भंगेल स्थित मतदान केंद्र पहुंची। मतदाताओं के कम आने पर यहां पर बाहर आराम फरमा रहे कई पार्टियों के पोलिंग एजेंटों को उन्होंने बाहर कुर्सी पर मत बैठो और अंदर जाएं। यह सुनकर सभी पोलिंग एजेंट वहां से खिसक लिए।