फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   clash between lawyers and police in ghaziabad court after alleged thrashing of a lawyers in lockup

गाजियाबादः थाने में पिटाई के बाद वकीलों ने किया कचहरी में हंगामा, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 02 Aug 2018 02:28 PM IST
राहुल कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 02 Aug 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
clash between lawyers and police in ghaziabad court after alleged thrashing of a lawyers in lockup
कचहरी परिसर में जमा पुलिसवाले और वकील - फोटो : राहुल कुमार

गाजियाबाद के कचहरी परिसर में आज वकीलों और पुलिसवालों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई, जिससे कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। मामला इतना बढ़ गया वकीलों ने एसपी सिटी व अन्य पुलिसवालों पर पत्थरबाजी कर दी।

विज्ञापन


पत्थरबाजी के बाद पुलिसवाले बैकफुट पर आ गए और कहचरी परिसर छोड़कर बाहर जाने को मजबूर हो गए। अब वकील कचहरी में ही हड़ताल पर बैठ गए हैं।

बता दें कि इस मामले ने एक वकील की रातभर थाने में पिटाई के बाद तूल पकड़ा है। गौरतलब है कि वकील डीसी गौतम ग्रेटर नोएडा में किसी शोक सभा से बुधवार देर रात वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात को आते वक्त देर हो जाने की वजह से करीब 10:30 बजे वह खाना खाने विजयनगर थाना क्षेत्र के तिगड़ी रोड स्थित एक होटल पर रुक गए। उनके साथ तीन और लोग भी थे। खाना खाने के दौरान होटल संचालक और वकील की आपस में बहस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपी पुलिसवाले सस्पेंड

clash between lawyers and police in ghaziabad court after alleged thrashing of a lawyers in lockup

बात हंगामे तक बढ़ गई तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वकील डीसी गौतम और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पुलिस पर आरोप है कि उसने वकील को रातभर थाने में रखकर  बेरहमी से पिटाई  की जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि चार पुलिसकर्मियों ने रातभर उसे थाने में रखकर पीटा।

सुबह होते-होते इस बात की जानकारी अन्य वकीलों को भी लगी। सभी वकील गुरुवार सुबह कचहरी परिसर में जमा हुए और उन्होंने अपने अध्यक्ष विश्वास त्यागी और सचिव अनिल पंडित को पूरे मामले की जानकारी दी।

 इसके बाद ये शिकायत लेकर वकील जिला जज के पास गए। इसके बाद वो एसएसपी दफ्तर पहुंचे और मांग की कि पूरे थाना स्टाफ को सस्पेंड किया जाए।

एसएसपी ने कराया शांत तो एसपी सिटी के आने पर हुई पत्थरबाजी

clash between lawyers and police in ghaziabad court after alleged thrashing of a lawyers in lockup

एसएसपी ने वकीलों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया। वहीं चौकी पहुंचे वकीलों से एक पुलिसवाले ने बदसलूकी कर दी जिसके बाद उसे वकीलों ने पीट दिया और कचहरी चौकी पर हंगामा होता रहा।

यह सब चल ही रहा था कि सुबह 11 बजे एसएसपी कचहरी पहुंचे और उग्र वकीलों को समझाकर मामला शांत कराया साथ ही कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गए।

हालांकि इसके जब एसपी सिटी मौके पर पहुंचे तो एसएसपी के विपरीत उन्होंने कड़ा रुख अपनाया और आरोप है कि उन्होंने वकीलों से बदसलूकी भी की। इसके कारण वकील फिर हंगामे पर उतर आए। इस बार वकीलों ने पथराव भी किया जिससे पुलिस बैकफुट पर आ गई और कचहरी से बाहर चली गई।

इस वक्त वकील आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। जानकारी के अनुसार इन सबके बाद भी एक बार कुछ पुलिसवाले कचहरी पहुंचे और वकीलों से दुर्व्यवहार किया जिसके बाद मामला फिर भड़क उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed