फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Claims are nothing but the truth at the end of death

दावे कुछ भी हों, लेकिन सच्चाई यहां मौत पर खत्म हुई

Tue, 03 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 03 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Claims are nothing but the truth at the end of death

मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा करता है, लेकिन दावे के विपरीत प्रसूति के दौरान मातृ मृत्यु रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार देर शाम को भी प्रसूति के दौरान सिविल अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में तीसरी मौत है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय पूजा को प्रसव पीड़ा उठने पर आननफानन में अस्पताल लाया गया। तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी थी कि वार्ड में लाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पूजा के गर्भ में पल रहे शिशु ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, पूजा को एनीमिया था।
विज्ञापन


उसके शरीर में चार एमएम से भी कम खून था। गर्भ धारण के दौरान किसी तरह का इलाज नहीं होने की वजह से पीलिया का भी पता नहीं चल पाया। स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि यदि पीलिया नहीं होता तो मां और बच्चे दोनों ही सुरक्षित थे। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. असरूद्दीन का कहना है कि अस्पताल या डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला ने दम नहीं तोड़ा। मरीज के अंदर पहले से कई बीमारियां थी। खून की कमी मौत का मुख्य कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed