फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Claim about quitting job in support of CJP protest is fake.

Delhi NCR News: सीजेपी प्रदर्शन के समर्थन में नौकरी छोड़ने का दावा फर्जी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी बनने का दावा करने वाला निकला होमगार्ड स्वयंसेवक; सेवा से हटाया गया, फर्जी एसआई के दावे पर भी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रदर्शन के समर्थन में दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ने का दावा करने वाले दो व्यक्तियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस और महानिदेशालय, होम गार्ड्स ने इन्हें पूरी तरह फर्जी करार दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों का दिल्ली पुलिस में सिपाही या उपनिरीक्षक (एसआई) के रूप में कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन

महानिदेशालय, होम गार्ड्स के अनुसार 'रवि लवी' नाम से इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करने वाले रवि कुमार की पहचान दिल्ली होम गार्ड्स के स्वयंसेवक के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस का कर्मचारी नहीं था। वीडियो में उसने खुद को दिल्ली पुलिस का जवान बताते हुए प्रदर्शन के कारण चिकित्सकीय अवकाश लेने और बाद में इस्तीफा देने का दावा किया था। विभाग ने इसे भ्रामक बताते हुए अनुचित आचरण के आधार पर रवि कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि वीडियो में व्यक्त विचार उसके निजी हैं और किसी सरकारी एजेंसी का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि एक अन्य वायरल वीडियो में खुद को दिल्ली पुलिस का उपनिरीक्षक बताने वाले व्यक्ति का दावा भी पूरी तरह झूठा है। पुलिस अभिलेखों में ऐसा कोई अधिकारी नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस में मोहित नाम के 64 और मोहित जाट नाम के तीन एसआई हैं, लेकिन वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उनमें से कोई नहीं है। पुलिस ने फर्जी सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में 20 जून से प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed