फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP Protest Over 400 handles identified for spreading fake news police cite links to Pakistan

CJP Protest: 'फेक खबर के 400 से अधिक हैंडल की पहचान, युवती की मौत का दावा झूठा'; पुलिस बोली-पाक से भी कनेक्शन

Sat, 25 Jul 2026 01:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 01:35 PM IST
सार

Delhi Police Press Conference: जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली पुलिस ने बताया कि फेक न्यूज के 400 से हैंडल की पहचान की गई है। सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक का भी फेक वीडियो मिला।

विज्ञापन
CJP Protest Over 400 handles identified for spreading fake news police cite links to Pakistan
दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन से संबंधित गुमराह करने वाले वीडियो और पोस्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर अपना पक्ष रखने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


फेक न्यूज के 400 से अधिक हैंडल की पहचान
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कई भ्रामक खबरें फैलाई गई हैं। गुमराह करने वाले पोस्ट बड़े पैमाने पर साझा हुए हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल की बात कही है। झूठी खबर फैलाने वाले 400 से अधिक हैंडल की पहचान की गई है। इन हैंडलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 

महिला की मौत की खबर झूठी, सोनम वांगचुक का मिला फेक वीडियो
पुलिस को सोनम वांगचुक का भी एक झूठा वीडियो सोशल मीडिया पर मिला है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि 20 जुलाई को किसी की भी मौत नहीं हुई थी। सेना की तैनाती की खबर भी पूरी तरह झूठी फैलाई गई थी।
 

पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन
पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी कई अफवाहों का खंडन किया है। विशेष रूप से 20 जुलाई को किसी की मौत की खबर को गलत बताया गया। सेना की तैनाती की खबरें भी निराधार साबित हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने इन झूठी सूचनाओं को फैलाने वालों पर नजर रखी है। 

पाकिस्तानी कनेक्शन
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है। भ्रामक खबरें और झूठे वीडियो साझा कर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। पुलिस ने 400 से अधिक ऐसे हैंडल की पहचान की है। इन हैंडलों के माध्यम से गलत सूचनाएं फैलाई जा रही थीं। पुलिस ने नागरिकों से ऐसी खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है। पीसी में आगे बताया कि पाकिस्तान से फेक अकाउंट बनाए गए। हमारी जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान से संचालित कुछ सोशल मीडिया अकाउंट फर्जी सामग्री फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed