फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP has announced that it will continue its agitation demanding the resignation of Gyanesh Kumar

सीजेपी का एलान: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कल फिर जंतर-मंतर कूच करेंगे प्रदर्शनकारी

Sat, 10 Oct 2026 10:59 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 10 Oct 2026 10:59 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। संगठन के अजिंक्य शिंदे ने बताया कि रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर कूच किया जाएगा।

विज्ञापन
CJP has announced that it will continue its agitation demanding the resignation of Gyanesh Kumar
CJP Delhi Protest - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी के मुताबिक, मतदाता सूची में गड़बड़ी और 13 करोड़ मतों को हटाने या उनमें बदलाव करने के आरोपों पर जवाबदेही तय होने तक देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई का भी विरोध किया।

विज्ञापन


सीजेपी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने आरोप लगाया कि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में 15 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें छात्र, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और राजनीतिक नेता शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था करने और लोगों की आवाजाही रोकने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गावंडे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर हिस्सा लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों के बीच मतभेद दिखाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए उसका अभियान जारी रहेगा। पार्टी ने साफ किया कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी गड़बड़ियों पर जवाबदेही तय होने तक आंदोलन नहीं रुकेगा।


सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं। सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed