फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Civil engineer commits suicide after being upset over his wife illegal relationship

इंजीनियर ने पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर की आत्महत्या, सुसाइट नोट से खुला चौंकाने वाला राज

Wed, 13 Nov 2019 06:47 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Nov 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Civil engineer commits suicide after being upset over his wife illegal relationship
मृतक इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के अवैध संबंध से परेशान करीब 45 साल के सिविल इंजीनियर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने आत्महत्या का आरोप अपनी पत्नी सीमा व उसके प्रेमी विनोद पर लगाया है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट के आधार पर सिविल इंजीनियर शिव कुमार के बड़े भाई अनिल रावत ने सीमा व उसके प्रेमी के खिलाफ सेक्टर-16 में मामला दर्ज कराया है।

परिजनों का आरोप है कि संत नगर में रहने वाले सिविल इंजीनियर शिव कुमार रावत ने पत्नी व उसके प्रेमी के विवाद से बचने के लिए सेक्टर-55 में रहना शुरू किया था। सीमा व शिव कुमार की शादी 1999 में  मथुरा में हुई थी। 
विज्ञापन


उस समय वह गुजरात में कार्यरत था। पत्नी व दो बच्चों की जिम्मेदारी बढ़ने के बाद इंजीनियर शिव कुमार ने गुजरात से नौकरी छोड़ कर भिवानी में नौकरी शुरू की थी। वहां से वह हर सप्ताह फरीदाबाद स्थित अपने घर आ जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक कैब चालक विनय से सीमा के अवैध संबंध थे। इसकी भनक लगने के बाद शिवकुमार ने कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। 22 अप्रैल को सीमा पति का घर छोड़ कर प्रेमी विनय के साथ चली गई। 

मायके वालों की मदद से सीमा ने शिव कुमार की कार भी छीन ली और उसे बेच इसके बाद उसने मायके वालों के मदद से मथुरा में इंजीनियर शिव कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। इसके कुछ दिन बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। 

करीब बारह दिन पहले ही सीमा इंजीनियर शिव कुमार के घर लौट आई। मंगलवार को फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण शिव कुमार ने पहली मंजिल पर अपने कमरे में जहर खा लिया। 

उसे बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed