{"_id":"5f77c8128ebc3e9bf4622292","slug":"civil-defense-personnel-and-sergeants-assaulted-when-asked-to-wear-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाने को कहा तो सिविल डिफेंस कर्मियों और हवलदार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क लगाने को कहा तो सिविल डिफेंस कर्मियों और हवलदार से मारपीट
Sat, 03 Oct 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन कुछ लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने के साथ कानून भी तोड़ रहे हैं। राजधानी में तीन अलग-अलग स्थानों पर सिविल डिफेंस कर्मचारियों और हवलदार के साथ मास्क नहीं लगाने वालों ने मारपीट कर डाली।
विज्ञापन
नारायणा इलाके में दो दिन पहले सिविल डिफेंस कर्मियों व दिल्ली पुलिस के हवलदार की मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि करोलबाग और आनंद विहार में सिविल डिफेंस कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। करोलबाग इलाके में सिविल डिफेंसकर्मी बिना मास्क लगाए लोगों का चालान कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक साड़ी शोरूम के मालिक व उसके कर्मचारियों का मास्क नहीं लगाने पर चालान कर दिया। आरोप है कि दुकानदार व कर्मचारियों ने सिविल डिफेंस कर्मियों से हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
उधर, आनंद विहार इलाके में एक शिक्षक कुछ सिविल डिफेंस कर्मियों के साथ बिना मास्क पहने लोगों का चालान कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक कार को रुकवा लिया, जिसमें सवार चार लोग बगैर मास्क लगाए बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने कर्मियों से हाथापाई कर उनसे चालान बुक व अन्य सामान छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
तीसरा मामला शास्त्री पार्क इलाके का है, जहां एक कार चालक बिना मास्क लगाए जा रहा था। शास्त्री पार्क थानेे में तैनात हवलदार सुनील कुमार ने उसे रोका तो युवक ने अश्लील इशारा करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन हवलदार ने उसे पकड़ लिया। गुस्से में आए युवक ने हवलदार के साथ मारपीट कर दी। इस बीच वहां पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी ललित निवासी आनंद विहार को दबोच लिया। वह शराब के नशे में धुत था। तीनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।