{"_id":"6ac90febc134f3c4d40a8fc8","slug":"civic-body-wakes-up-after-seemapuri-incident-demand-raised-for-action-against-dilapidated-houses-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1816-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीमापुरी हादसे के बाद जागा निगम, जर्जर मकानों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीमापुरी हादसे के बाद जागा निगम, जर्जर मकानों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
जर्जर व 6 मंजिला भवनों पर तुरंत एक्शन लें अधिकारी, सीमापुरी हादसे के बाद शाहदरा नॉर्थ जोन की बैठक में गरमाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
सीमापुरी में हुए हालिया मकान हादसे के साये में आयोजित शाहदरा उत्तरी जोन निगम कार्यालय की वार्ड समिति की बैठक में जर्जर इमारतों और अवैध निर्माण का मुद्दा छाया रहा। चेयरमैन पंकज लूथरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने जर्जर भवनों की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने और छह मंजिला इमारतों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
पार्षदों ने कहा कि निगम अधिकारियों को जिन छह मंजिला और जर्जर मकानों की सूचना दी जाती है, उन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि निगम की ओर से जर्जर भवनों के किए जा रहे सर्वे की रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को भी सौंपी जाए, ताकि वे कार्रवाई की स्थिति का समय-समय पर जायजा ले सकें। बैठक में पार्षद पुनीत ने निगम की ओर से इस वर्ष रामलीला कमेटियों पर लगाए गए शुल्क को तत्काल हटाने की मांग उठाई। वहीं, नवरात्र के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में दो-दो अतिरिक्त टिप्पर लगाने के सुझाव पर चेयरमैन ने सहमति जताई। सड़कों पर चूना छिड़कने के मुद्दे पर अधिकारियों ने जब चूना खत्म होने की बात कही तो चेयरमैन पंकज लूथरा ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में पार्षद बीएस पंवार ने क्षेत्र के जर्जर स्कूल का नए सिरे से निर्माण कराने और ताहिरपुर में अवैध रूप से बने मकानों का मुद्दा उठाया। वहीं, सुभाष मोहल्ले के पार्षद मनीष पुनिया ने यमुना विहार में सड़कों पर अवैध कब्जे कर संचालित की जा रही पार्किंग की समस्या प्रमुखता से रखी। पार्षदों ने कहा कि अवैध पार्किंग के कारण नालों की सफाई बाधित हो रही है और राहगीरों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।