फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   City residents to get the gift of e-buses in 30 days

Delhi NCR News: 30 दिन बाद शहरवासियों को मिलेगी ई-बसों की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
- मानेसर और सोहना रूट पर चलेंगी अधिक संख्या में बसें, पीक आवर में हर 30 मिनट पर मिलेगी सुविधा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के लोगों को 30 दिनों में ई-बसों की सेवा शुरू होने जा रही है। इसके संचालन से शहरवासियों को प्रदूषण मुक्त, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। लोगों की मांग पर विशेष रूप से मानेसर और सोहना रूट पर बसों की संख्या ज्यादा रखी जाएगी। जिले को 200 ई- बसे मिलने वाली है जिससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।


ई-बसों के संचालन की योजना अंतिम चरण में है। पीक आवर के दौरान यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए हर 30 मिनट के अंतराल पर बसें चलाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




शहर में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या को देखते हुए ई-बस सेवा लाभदायक माना जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि इस सेवा से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हो सकेगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बसों के संचालन से जुड़ी तैयारियां तेजी से चल रही हैं और अगले 30 दिनों के भीतर सेवा शुरू होने की संभावना है। ई-बसों के शुरू होने से गुरुग्राम, मानेसर और सोहना क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर भविष्य में अन्य रूटों पर भी ई-बसों का विस्तार किया जा सकता है। सेक्टर-9 निवासी अमित कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ई-बसें जरूरी है। इससे प्रदूषण कम होगा और लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। वहीं नौकरी पेशा आरती ने बताया कि अगर पीक आवर में हर 30 मिनट पर बस मिलेगी तो दफ्तर और अन्य कार्यों के लिए आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






मानेसर से गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। अगर नियमित अंतराल पर ई-बसें चलेंगी तो सफर आसान होगा और निजी वाहन का खर्च भी बचेगा। - शशि पाल, मानेसर निवासी


सोहना रूट पर अक्सर बसों की कमी महसूस होती है। ई-बस सेवा शुरू होने से महिलाओं और विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। - भोला, सोहना निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed