फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   city preparing for the metro and modi

मोदी और मेट्रो के लिए तैयार हो रहा है ये शहर

Mon, 31 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
city preparing for the metro and modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार इस शहर में आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह का स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। बाकायदा, इसके लिए शहर में स्वच्छता सप्ताह मनाने का ऐलान कर दिया गया। मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद सेक्टर-12 स्थित इंडियन ऑयल रिसर्च सेंटर के सामने खाली मैदान में प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने तैयारियों का जायजा लिया। पत्रकार वार्ता के दौरान बराला ने कहा कि फरीदाबाद देश की राजधानी से मेट्रो के जरिये जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री छह सितंबर को सेक्टर-12 खेल परिसर में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और राज्य के अन्य मंत्री उनकी अगवानी करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद पीएम और सीएम मुजेसर मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना होंगे। यहां से मेट्रो के जरिये बाटा स्टेशन पहुंचेंगे और फिर रैली स्थल के रवाना होंगे। हालांकि, कार्यक्रम के समय को लेकर अभी पीएमओ से औपचारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन सुबह 9 बजे पीएम के पहुंचने का कयास लगाया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विकास की गति कांग्रेस के शासन काल में रुक गई थी, उसे भाजपा ने रफ्तार दी है। मेट्रो का तोहफा शहरवासियों को मिलने जा रहा है। अगले दो साल में केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा, जबकि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 7500 करोड़ रुपये का बजट सेंक्शन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed