सिटी मजिस्ट्रेट तक पहुंची स्कूल के लाउड स्पीकर की लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के लाउड स्पीकर बजाने और स्कूल का गेट सेक्टर में खोलने की लड़ाई अब सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस तक पहुंच गई है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक पिछले कई महीनों से लाउड स्पीकर बजा रहा है।
जिससे सेक्टर में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधक मेन रोड़ पर गेट होने के बावजूद सेक्टर के अंदर बने इमरजेंसी गेट का इस्तेमाल बच्चों को अंदर और बाहर निकालने के लिए कर रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि सेक्टर-50 में बना नामी स्कूल का गेट मेन रोड़ पर भी बना हुआ है।
लेकिन स्कूल प्रबंधक बच्चों को सुबह के समय लेने और दोपहर के समय छोड़ने के लिए सेक्टर के बी और सी ब्लॉक में बने गेट का इस्तेमाल कर रहा है। सुबह और दोपहर के समय अभिभावक बच्चों को लेने और छोड़ने के लिए इन गेटों पर जाम लगा देते हैं।
स्कूल के गेट पर भी है विवाद
यहां से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। जबकि जब ये स्कूल बनाया गया था तब दोनों गेटों का केवल इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल करने की बात कही गई थी। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधक की आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग भी हुई थी।
लेकिन अब स्कूल अपनी मनमानी पर उतर आया है। यहीं नहीं स्कूल में पिछले कई महीने से ग्राउंड में लगातार लाउड स्पीकर बजाया जा रहा है। स्कूल प्रबंधक ने ग्राउंड को किराए पर दे दिया है।
जो लोग भी ग्राउंड का इस्तेमाल करते हैं वो लोग लाउड स्पीकर बजाते हैं। इस वजह से यहां रहना भी मुश्किल हो गया है। इस वजह से बच्चे पढ़ तक नहीं पा रहे हैं।
स्कूल की प्रिंसिपल मंजु गुप्ता ने बताया कि आरडब्ल्यूए की तरफ से लगाया गया आरोप निराधार है। शुक्रवार को एसएचओ स्कूल में आए थे, उन्होंने भी जांच की, लेकिन ऐसी कोई दिक्कत नहीं मिली।
सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया कि आरडब्ल्यूए की तरफ से शिकायत आई थी। मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधक की तरफ से उनका पक्ष मांगा गया है।