{"_id":"570e7e7a4f1c1b42594a6b31","slug":"city-is-the-name-of-drona-guru-dronacharya-temple-between-houses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिनके नाम पर बदला गुड़गांव का नाम, उन्हीं द्रोणाचार्य के मंदिर का ये है हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनके नाम पर बदला गुड़गांव का नाम, उन्हीं द्रोणाचार्य के मंदिर का ये है हाल
Thu, 14 Apr 2016 10:44 AM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
गुरुग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साइबर सिटी की न्यू रेलवे रोड के भीम नगर मोड़ से अंदर संकरी गलियों से गुजरते हुए करीब पांच सौ मीटर चलने पर एक छोटा सा मंदिर मिलता है। यह मंदिर कौरवों और पांडवों को धनुष विद्या सिखाने वाले गुरु द्रोणाचार्य का है।
अब तक किसी भी सरकार ने इस मंदिर की सुध नहीं ली
2 of 8
गुरूग्राम
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध गुड़गांव का नाम बदलकर इनके नाम पर गुरुग्राम तो कर दिया, लेकिन इसके और द्रोणाचार्य तालाब के जीर्णोद्धार की कोई बात नहीं कही। इससे पहले भी कभी किसी सरकार ने द्रोणाचार्य और एकलव्य के मंदिर की सुध नहीं ली। यहां न गुरु की कोई बड़ी प्रतिमा है, न बोर्ड और न गेट। यह मंदिर वर्षों से उपेक्षा का शिकार है।
3 of 8
गुरूग्राम
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
एक तरफ साइबर सिटी का दिल्ली से लेकर अरावली की वादियों तक में फैलाव होता रहा तो दूसरी ओर इसकी सांस्कृतिक पहचान कब्जों और आवासों के बीच में दम तोड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
गुड़गांव
- फोटो : अमर उजाला
द्रोणाचार्य का प्राचीन मंदिर कभी खुले में हुआ करता था, लेकिन अब वह घरों के बीच कैद होकर रह गया है। मंदिर के सामने जो तालाब हुआ करता था, उसमें इतनी गंदगी है कि आप कल्पना नहीं कर सकते। सरकार ने इस शहर से हजारों करोड़ रुपये टैक्स के रूप में लिए, लेकिन इस सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए कोई कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन
5 of 8
गुरुग्राम, एकलव्य मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में सेवा से जुड़े कलीराम शर्मा का कहना है कि गुड़गांव गांव के एक व्यक्ति ने 1721 में गुरु द्रोणाचार्य की कर्मस्थली पर उनके मंदिर का निर्माण करवाया था, तब से अब तक किसी भी सरकार ने इस मंदिर की सुध नहीं ली। पिछले 20-25 साल में गुड़गांव ने काफी तरक्की की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।