{"_id":"69fddc21181d7de49a0f8866","slug":"city-fc-and-collegian-fc-win-in-dsa-a-division-league-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135462-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएसए ए डिवीजन लीग में सिटी एफसी और कॉलेजियन एफसी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएसए ए डिवीजन लीग में सिटी एफसी और कॉलेजियन एफसी की जीत
विज्ञापन
-फुटबॉल क्लब 3-2 से और कॉलेजियन फुटबॉल क्लब 1-0 जीती
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेले गए डीएसए ए डिवीजन लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में मैचों में सिटी फुटबॉल क्लब और कॉलेजियन फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।
पहले मुकाबले में सिटी फुटबॉल क्लब ने दिल्ली पुलिस को 3-2 से हराया। मैच की शुरुआत से ही सिटी एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में दो गोल कर बढ़त बना ली। सुजल छेत्री ने 90वें मिनट में अहम गोल किया, जबकि आकाश राय सिंह और अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन तालमेल दिखाया। दिल्ली पुलिस का अंत तक संघर्ष जारी रहा।
दूसरे मुकाबले में कॉलेजियन फुटबॉल क्लब ने उत्तराखंड फुटबॉल क्लब को 1-0 से शिकस्त दी। मैच का इकलौता गोल पदम थापा ने 42वें मिनट में दागा, जो निर्णायक साबित हुआ। कॉलेजियन एफसी की डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड एफसी को मौका नहीं दिया।