फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   citizen judge investigated jat agitation captain ajay yadav

सिटिंग जज से कराई जाए जाट आंदोलन दंगों की जांच : कैप्टन अजय यादव

Sat, 14 May 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 14 May 2016 04:12 PM IST
सार

  • प्रकाश सिंह कमेटी की जांच की कोई वैधता नहीं 
  • प्रकाश सिंह कमेटी की जांच की कोई वैधता नहीं
  • सरकार बताए जाटों को किस आधार पर दिया आरक्षण
  • यशपाल मलिक और हवा सिंह सांगवार रहे आंदोलन के सूत्रधार, इनकी हो गिरफ्तारी

विज्ञापन
citizen judge investigated jat agitation captain ajay yadav

विस्तार

जाट आंदोलन के दौरान हुए दंगों की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित की गई प्रकाश सिंह कमेटी की जांच की कोई वैधता नहीं है। इस कमेटी की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। दंगों की जांच किसी सिटिंग जज से कराई जाए और यह रिपोर्ट भी सरकार की बजाए किसी सिटिंग जज को ही सौंपी जाए।

विज्ञापन


ताकि स्थिति साफ हो सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक कैप्टन अजय यादव ने महरोली रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ये बताए कि जाटों को आरक्षण किस आधार पर दिया गया। यदि केसी गुप्ता की रिपोर्ट को इसका आधार बनाया गया है तो यह पहले ही उसे रद कर दिया गया था। आरक्षण देने का काम नियमानुसार नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जाट आरक्षण के दौरान हुई आगजनी में सरकार का हाथ था 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब जाट और नॉन जाट के बीच खाई पैदा करने की योजना थी। अजय यादव ने कहा कि जनसंख्या सर्वेक्षण में पूरा डाटा है कि किस जाति की क्या स्थिति है कितने स्त्रसाधन संपन्न और कितने गरीब है, लेकिन उस डाटा को किसी दबाव में जारी नहीं किया जा रहा है। इससे सब साफ हो जाएगा कि समाज में किस वर्ग की क्या स्थिति है।

कैप्टन ने कहा कि जाट आंदोलन के सूत्रधार यशपाल मलिक और कमांडेंट हवा सिंह सांगवान थे, इनकी वजह से ही आंदोलन में आगजनी हुई, लोग मारे गए। इसके लिए ये ही जिम्मेदार हैं। इनकी गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? उन्होंने साफ कहा कि क्लास एक व दो के अधिकारियों की देखरेख में प्रदेश में आगजनी हुई है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि आगजनी करने वालों के नाम उजागर किए जाएं, चाहे वह किसी भी जाति का क्यों न हो। जो दोषी है, उसे सलाखों के पीछे भेजो। उन्होंने कहा कि सेना में जाति के आधार पर भर्ती का वह विरोध करते हैं नहीं तो सेना में अहीर रेजीमेंट भी बनाई जाए। अहीर मार्शल कौम है। उन्होंने कहा कि दंगों के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, अंबाला, करनाल और गुडग़ांव के जाटों ने कहीं कोई आगजनी नहीं की। 


जंतर-मंतर पर जाटों ने दी धमकी
कैप्टन अजय यादव ने कहा कि 7 मई को वह जंतर मंतर पर कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर वापस अपनी कार की ओर लौट रहे थे। पांच जाट युवकों ने उन्हे रोक लिया और कहा कि वह जाटों के खिलाफ क्यों बयानबाजी कर रहे हैं, यह अच्छा नहीं है। कैप्टन ने जवाब दिया कि वह जो सही है वहीं कह रहे हैं, वह किसी का विरोध नहीं कर रहे। आरोप है कि जाटों ने उन्हे धमकी दी कि विरोध करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed