फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Citizen groups issued clean air public manifesto for delhi assembly elections

स्वच्छ वायु के लिए नागरिक समूहों ने जारी किया स्वच्छ वायु जन घोषणापत्र

Sun, 12 Jan 2020 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
Citizen groups issued clean air public manifesto for delhi assembly elections
demo pic - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के कई नागरिक समूहों ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले स्वच्छ वायु जन घोषणापत्र जारी किया है। यह घोषणापत्र शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जारी किया गया। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के अध्यक्षों के साथ मिल कर इसे शनिवार को जारी किया। राजनीतिक दलों ने इस पर कार्य करने की सहमति दी है। 
विज्ञापन


पिछले सालों में राजधानी में वायु प्रदूषण का बेहद भीषण रूप व उसका असर देखने को मिला है। इससे करीब 80 लोगों की मौत भी हो चुकी है। आगामी चुनावों में वायु प्रदूषण व स्वच्छ वायु को नागरिक समूह एक मुद्दे के तौर पर पेश करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन घोषणापत्र में वायु प्रदूषण की समस्या से निजात के लिए बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, ठोस कूड़ा एवं अपशिष्ट प्रबंधन, अक्षय ऊर्जा का अधिकाधिक इस्तेमाल और राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ाना जैसे समाधानों के साथ यह कुछ लक्ष्यों को भी निर्धारित करता है जैसे वर्ष 2025 तक 15 हजार बसों को सड़कों पर चलाना, कूडे़-कचरे का घरों से 100 प्रतिशत उठाव और सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए वर्ष 2025 तक वायु प्रदूषण में करीब 65 प्रतिशत की कमी लाना। 

इस मौके पर ऊर्जा के अध्यक्ष श्री अतुल गोयल ने कहा कि दिल्ली ऐसे मजबूत नेतृत्व की आशा करती है जो बुनियादी सुधार लाए और शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नीतियों में बदलाव करे। जनता अपने नेताओं से उम्मीद करती है कि वे वायु प्रदूषण के संकट से समाधान का रास्ता दिखाएंगे। 


इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री जयराम विप्लव, कांग्रेस की प्रवक्ता जरिता लैतफलांग और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता श्री घनेंद्र भारद्वाज ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में जन घोषणापत्र का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed