फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   citizen charter to work on time

सिटीजन चार्टर: तय समय पर पूरा करना होगा काम

Tue, 11 Feb 2014 09:05 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 11 Feb 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
citizen charter to work on time

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में सिटीजन चार्टर के तहत फाइलों को निपटाना होगा। किसी फाइल के निपटाने में देरी होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी।

विज्ञापन


हुडा प्रशासक पीसी मीणा ने मंगलवार को बैठक में यह निर्देश जारी किए। सभी अधिकारियों को इस पर गंभीरता से काम करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत रहती है कि उनके काम तय समय पर नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन


यह हालात तब हैं, जबकि सिटीजन चार्टर लागू है। उन्होंने इस्टेट ऑफिसर समेत तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की फाइलों का तय समय में निदान होना चाहिए। उन्होंने पेंडिंग फाइलों का एक सप्ताह में पूरा रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस संबंध में क्लर्क, अकाउंटेंट, जूनियर इंजीनियर, रिकार्ड कीपर समेत पब्लिक डिलिंग से जुड़े तमाम कर्मचारियों को भी चेतावनी जारी की है। बैठक में इस्टेट ऑफिसर वन सुरेंद्र सिंह, इस्टेट आफिसर टू नरेंद्र यादव, इस्टेट ऑफिसर रेवाड़ी विजय राठी, चीफ अकाउंट ऑफिसर राधेश्याम समेत तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यों की होगी समीक्षा
अब से प्रत्येक कर्मचारी के कार्य की समीक्षा होगी। फाइलों के निपटान में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का एसीआर रिपोर्ट में उल्लेख किया जाएगा। किसी कर्मचारी को कोई दिक्कत आती है तो वह मदद मांग सकता है।  इस्टेट आफिसर्स को फाइलों की निपटान प्रक्रिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। प्रत्येक शुक्रवार की शाम को सीट क्रमवार इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

ये भी निर्देश दिए
सिंगल विंडो पर ही फाइलों की जांच कर दुरुस्त करा लें। फाइल जमा होने के बाद रद् करने का अधिकार केवल इस्टेट ऑफिसर के पास होगा। अलॉटी को अब से गैर जरूरी नोटिस जारी नहीं किए जाएंगे। निर्माण अप्रूव बिल्डिंग प्लान के तहत नहीं हो रहा है तो संबंधित आर्किटेक्ट को नोटिस जारी किया जाए। इसमें अलॉटी या मालिक को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।


ऑनलाइन करें शिकायत
हुडा प्रशासक ने अलॉटियों को राहत देने के लिए ईमेल आईडी भी जारी किया। ईमल आइडी स्वयं हुडा प्रशासक की निगरानी में रहेगी। बता दें कि अर्बन इस्टेट सहित रेवाड़ी, नारनौल और धारूहेड़ा भी हुडा प्रशासक गुड़गांव के दायरे में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed