{"_id":"16f78cd0587dcffc63e0d00c91c2a973","slug":"citizen-charted-draft-ready-notification-may-be-from-feburary","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी से टाइम पर पूरे होंगे आपके सभी सरकारी काम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी से टाइम पर पूरे होंगे आपके सभी सरकारी काम!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
अब नोएडा में सरकारी काम में देरी की गुंजाइश नहीं रहेगी। सरकार ने फरवरी से नोएडा में सिटीजन चार्टर लागू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
इसके बाद से ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि जैसी चीजें एक तय समय में बन जाएंगी। अगर संबंधित विभाग उसे बनाकर नहीं दे पाता है तो उसके लिए उसे जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
प्राधिकरण के डीसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि सिटीजन चार्टर के दायरे में आने वाली सेवाओं की सूची तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। किस काम में कितना समय लगेगा, यह तय कर लिया गया है।
विज्ञापन
फरवरी के पहले सप्ताह से इसे लागू किया जा सकता है। इसके लागू होने से आम जनता को बड़ी राहत मिल जाएगी। ट्रांसफर मेमोरंडम, नक्शा पास कराने और एनओसी आदि से जुड़े कामों को पूरा करने की समय सीमा और अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी हो जाएगी।
विज्ञापन