फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF will be the six-lane road, jam relief.

सीआईएसएफ रोड होगी छह लेन, जाम से राहत

Wed, 12 Nov 2014 01:35 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Wed, 12 Nov 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
CISF will be the six-lane road, jam relief.

लिंक रोड से नोएडा जाने के लिए अब आपको कनावनी पुलिया पर जाम नहीं झेलना पड़ेगा। आवास विकास परिषद के रोड को छह लेन करने के दो साल पहले प्रस्ताव पर दोबारा काम शुरू करने की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


रोड का फिजिकल सर्वे पहले ही हो चुका है। नए आवास आयुक्त ने रोड का काम जल्द शुरू कर छह माह में पूरा करने के संकेत दिए हैं।

नोएडा से इंदिरापुरम सीआईएसएफ रोड की ओर से आने वाले वाहन कनावनी पुलिया पार करते ही जाम से जूझते हैं। दरअसल, यह रोड कनावनी पुलिया से वसुंधरा रेड लाइट तक चार लेन है।
विज्ञापन


जबकि इंदिरापुरम में यह छह लेन है। नोएडा से आने वाले वाहनों को इंदिरापुरम से वसुंधरा में एंट्री होते ही संकरी रोड होने के कारण करीब डेढ़ किलोमीटर तक जाम झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए आवास विकास परिषद ने दो साल पहले कनावनी पुलिया से वसुंधरा रेड लाइट तक रोड को छह लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया था। तत्कालीन आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने काम शुरू करने के आदेश दिए थे। मगर प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।

अब नए आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि इस योजना पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा, जिसे छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed