{"_id":"5dd47f8c8ebc3e54fd32e001","slug":"cisf-organized-retirement-party-for-dog-squad-7-dogs-retired","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ ने डॉग स्क्वाड को दी रिटायरमेंट पार्टी, सात श्वान सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ ने डॉग स्क्वाड को दी रिटायरमेंट पार्टी, सात श्वान सेवानिवृत्त
Wed, 20 Nov 2019 06:54 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 20 Nov 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले श्वानों हिना, वीर, काइट, जेली, जेस्सी, लकी और लवली को सेवानिवृत्त कर दिया गया। ये श्वान दिल्ली मेट्रो में हिफाजत संभालने वाली सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिर सुरक्षा बल) के श्वान दल में शामिल थे।
विज्ञापन
मंगलवार को सेवानिवृत्ति समारोह में इन श्वानों को मेडल पहना कर अभूतपूर्व सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सीआईएसएफ के इतिहास में संभवतया पहला अवसर है जब श्वान दल के लिए ऐसे कार्यक्रम किया गया। इन्हें अब एक एनजीओ को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सैनिक बनकर हो रही विदाई
सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, ये सात नायक रिटायर हो गए। ये भले श्वान के रूप में जन्में हों पर सैनिक बनकर रिटायर हुए हैं। इन्होंने कई मौकों पर खतरा टालने में मदद की और कइयों का जीवन बचाया। सीआईएसएफ हमेशा इनका कर्जदार रहेगा।
विज्ञापन