फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF female soldier beating mero employee

CISF की महिला सिपाही ने की मेट्रो कर्मी की धुनाई

Mon, 24 Aug 2015 01:40 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
CISF female soldier beating mero employee

रमेश नगर मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ की एक महिला सिपाही ने मेट्रो कर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसे धुन दिया। वहीं आरोपी मेट्रो कर्मी ने भी महिला सिपाही पर काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


राजा गार्डन मेट्रो थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मूलत: दौसा राजस्थान का रहने वाला महेंद्र कुमार मीणा मेट्रो में ग्राहक सेवा सहायक के रूप में काम करता है।
विज्ञापन


गत 21 अगस्त की सुबह वह ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान सीआईएसएफ की एक महिला सिपाही उसके पास पहुंची और उसकी जमकर धुनाई कर दी। महिला सिपाही ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र ने भी महिला सिपाही पर लगाया आरोप

CISF female soldier beating mero employee

महेंद्र ने इसकी शिकायत स्टेशन कंट्रोलर को दी। सूचना मिलने के बाद स्टेशन कंट्रोलर ग्राहक सेवा काउंटर पर पहुंचे। जहां मौजूद महिला सिपाही ने महेंद्र पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।


वहीं महेंद्र ने महिला सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की ओर से इसकी शिकायत राजा गार्डन मेट्रो थाना पुलिस को दी गई।

महेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि सुबह में महिला सिपाही उसके पास आई और साइड गेट की चॉबी की मांग करने लगी। उसने महिला सिपाही से मेट्रो की ओर से दिए जाने वाले कार्ड को दिखाने के लिए कहा।

महिला सिपाही ने फाड़े मेट्रोकर्मी के कपड़े

CISF female soldier beating mero employee

गुस्से में महिला सिपाही ने कार्ड नहीं होने की बात कही। महेंद्र ने उसे बताया कि सीआईएसएफ कर्मी बार-बार साइड गेट को खुलवा देते हैं। जिसकी वजह से पैसेंजर बिना टोकन के चले जाते हैं। साथ ही उसे ग्राहक को भी देखना होता है।


इतना सुनते ही महिला सिपाही ने उसे गाली देने लगी और सेवा काउंटर के गेट पर धक्का मारने लगी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला महिला सिपाही महेंद्र को पीटने लगी और उसका यूनीफार्म फाड़ दिया।

महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मेट्रो कर्मी की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed