फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF ASI Saved Woman Trying Suicide At Indralok Metro Station Delhi

दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी का प्रयास कर रही महिला को सीआईएसएफ कर्मी ने बचाया 

Tue, 25 Jun 2019 09:04 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 25 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
CISF ASI Saved Woman Trying Suicide At Indralok Metro Station Delhi
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)

पारिवारिक कलह की वजह से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी का प्रयास कर रही एक महिला को सीआईएसएफ के एएसआई ने बचा लिया है। महिला स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज से सड़क पर छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। सीआईएसएफ ने महिला को मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला का काउसलिंग कराकर उसे परिवार के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन की सफाई चल रही थी। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात एएसआई उमेश पांडे ने एक महिला को फुट ओवर ब्रिज से सड़क पर छलांग लगाने की कोशिश करते हुए देखा। उमेश पांडे तुरंत भागकर उस महिला के पास पहुंचा और उसे अपनी ओर खींच लिया। इसी दौरान महिला का पति भी वहां आ गया। 
विज्ञापन


21 वर्षीय महिला की पहचान मुरादाबाद यूपी निवासी के तौर पर हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह यह कदम उठा रही थी। सीआईएसएफ अधिकारियों ने महिला को नेहरु प्लेस मेट्रो थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने महिला का काउसलिंग करवाकर उसे पति के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed