{"_id":"4f24d736b24ec8b01f4e953964e454da","slug":"circle-rate-revised-in-faridabad-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः सर्कल रेट घोषित, नहीं बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः सर्कल रेट घोषित, नहीं बढ़े दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 04 Apr 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में प्रापर्टी खरीदना महंगा नहीं हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में 2015-16 के सर्कल रेट (कलेक्टर रेट) यथावत रखे गए हैं।
विज्ञापन
जिससे खरीद-फरोख्त पर पहले से अधिक स्टांप लगाने की जरूरत नहीं होगी। कई क्षेत्रों में रेट बढऩे की जगह घट जरूर गए हैं। पहली बार है जब रेट बढ़ाने की जगह घटाए गए हैं।
नहरपार यानी ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) के गांवों में भी रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। यह अलग बात है कि मार्केट रेट में पिछले साल के मुताबिक काफी उछाल है। यहां के गांवों बुढैना, पलवली, बादशाहपुर, बड़ौली और वजीरपुर आदि में रेट पिछले साल की तरह की 1.5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ ही रखे गए हैं। ज्यादातर कॉलोनियों और सेक्टरों के रेट पुराने ही रखे गए हैं।
विज्ञापन
हुडा के सेक्टरों में रिहायशी, बूथ और दुकानों के मामले में सबसे महंगा 15 सेक्टर बना हुआ है। इतनी महंगी जमीन किसी अन्य सेक्टर में नहीं है। रिहायशी का 40, बूथ का 15 और एससीएफ का सर्किल रेट यहां 10 हजार है। कॉलोनियों में इरोज और चाम्र्सवुड का जलवा बरकरार है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी जमीन खरीदने वालों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
यहां हुआ महंगा:
-फरीदाबाद तहसील में कॅमर्शियल बेसमेंट से थर्ड फ्लोर तक के सर्कल में 300 से लेकर 1000 रुपये प्रति वर्ग फुट की वृद्धि हुई है। दिल्ली-मथुरा रोड पर रेट दोगुना कर दिया गया है। इसकी वजह मेट्रो और सिक्स लेन प्रोजेक्ट बताए जा रहे हैं। इस पर 1000 वर्गगज तक 24 की जगह 45 हजार रुपये कर दिए गए हैं। दो एकड़ के प्लाट में 12 से 25 हजार रुपये किए गए हैं।
यहां हुआ सस्ता:
-हुडा सेक्टरों में फ्लोरवाइज रजिस्ट्री करवाना पहले से सस्ता होगा। यहां 4200 रुपये वर्गफुट की जगह 4000 और कॅमर्शियल के 4300 की जगह 3700 रुपये वर्गफुट रेट तय किया गया है।