फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cigarette smuggling network busted, police arrested four accused

Delhi Crime: सिगरेट तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, चार धरे; विदेशी ब्रांड की प्रतिबंधित सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त

Tue, 22 Jul 2025 04:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Jul 2025 04:49 AM IST
सार

प्रतिबंधित सिगरेटों की कीमत लगभग 25.76 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी भी जब्त की है जिसका इस्तेमाल प्रतिबंधित सिगरेटों की तस्करी के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन
Cigarette smuggling network busted, police arrested four accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अपराध शाखा ने सिगरेट तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुकीम, समीर और दो महिलाएं शामिल हैं। इनके कब्जे से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की 1,88,400 प्रतिबंधित सिगरेटों से भरे कुल 9420 पैकेट बरामद किए गए हैं। प्रतिबंधित सिगरेटों की कीमत लगभग 25.76 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी भी जब्त की है जिसका इस्तेमाल प्रतिबंधित सिगरेटों की तस्करी के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन


अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि एसआई संदीप संधू को 20 जुलाई को सूचना मिली थी कि गुवाहाटी से कुछ लोग दिल्ली में भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट की तस्करी करेंगे। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नोएडा दिल्ली बॉर्डर से दो पुरुषों और दो महिलाओं सहित चार लोगों को एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में गिरफ्तार किया। इनके पास म्यांमार से तस्करी करके लाई गई भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट थी।
विज्ञापन


निरीक्षण करने पर पता चला कि जब्त सिगरेट के पैकेटों पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अनिवार्य वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनियां नहीं थीं। प्रारंभिक बाजार मूल्यांकन के अनुसार जब्त प्रतिबंधित सामग्री की कुल कीमत लगभग 25.76 लाख आंकी गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से गहन पूछताछ की गई जिसके दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह गुवाहाटी से प्रतिबंधित सिगरेट की तस्करी करते थे। उन्होंने आगे बताया कि बरामद सिगरेट म्यांमार से तस्करी करके लाई गई हैं। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने दोनों महिलाओं को दिल्ली से किराये पर लिया था ताकि वे खुद को एक परिवार बता सके और गुवाहाटी से दिल्ली जाते समय किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें रोका न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


4,000 रुपये प्रति दिन की राशि पर महिलाओं को काम पर रखा था
आरोपी मुकीम और समीर दोनों बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों मैट्रिक तक पढ़े हैं और बेरोजगार हैं। बरामद महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी समीर की है जो उसे अपनी शादी में अपने ससुराल वालों से उपहार के रूप में मिली थी। आरोपी महिलाओं में से एक महिला विवाहित थी और अपने पति से अलग हो गई थी। अब अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। एक अन्य महिला लखनऊ की रहने वाली है और अविवाहित है। वे दोनों गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करते समय एक-दूसरे को जानती थीं। दोनों महिलाओं को आरोपी मुकीम ने 4000 रुपये प्रति महिला प्रति दिन के हिसाब से काम पर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed