{"_id":"5c9be480bdec2276d05c09c8","slug":"cic-directs-names-of-ias-officers-accused-of-corruption-should-be-disclosed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोपी आईएएस अधिकारियों के नाम का किया जाए खुलासा : सीआईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आरोपी आईएएस अधिकारियों के नाम का किया जाए खुलासा : सीआईसी
Thu, 28 Mar 2019 02:30 AM IST
शाहरुख खान
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भ्रष्टाचार के आरोपी आईएएस अधिकारियों के नाम का खुलासा करने का निर्देश दिया है। उन आईएएस अधिकारियों के नाम को सार्वजनिक किया जाएगा जिनके खिलाफ 2010 से 2017 तक भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है।
हालांकि केंद्र सरकार यह जानकारी अकसर संसद में उठाए गए प्रश्नों के जवाब में देती रही है। सूचना आयुक्त दिव्य प्रकाश सिन्हा ने यह निर्देश लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर के आवेदन पर दिया है।
उन्होंने 2010 से 2017 के बीच आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी से जुड़ी जानकारी, फाइल नोटिंग समेत रिकॉर्ड की सूचना मांगी थी लेकिन कार्मिक विभाग ने यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने आग्रह किया कि यह जानकारी जनता के व्यापक हित में है।

सिन्हा ने फाइल नोटिंग और अन्य रिकॉर्ड की जानकारी देने की अपील को खारिज कर दिया। हालांकि उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपी आईएएस अधिकारियों के नाम की जानकारी देने का निर्देश दिया।
यह पहला मौका नहीं जब सीआईसी ने इन रिकॉर्ड का खुलासा करने संबंधी फैसला लिया है। तत्कालीन सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने भी उन आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के नामों का खुलासा करने का निर्देश दिया था जिनके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।