फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Christmas fever started in gurugram

क्रिसमस के रंग में रंगने लगी है साइबर सिटी

Sat, 17 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 17 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Christmas fever started in gurugram
- फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में क्रिसमस को लेकर तैयारियों का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। यहां के मॉल्स से लेकर बाजारों तक में जिंगल वेल की धुन सुनाई देने लगी है। बात चाहे एमजी रोड के मॉल्स की हो या सोहना रोड स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स की हर तरफ रौनक ही रौनक है।

विज्ञापन


पूरे परिसर को क्रिसमस थीम पर शानदार ढंग से सजाया गया है।  कुछ दिन पहले तक लग रहा था कि नोटबंदी के असर से क्रिसमस का मजा फीका रहेगा। मगर ऐसा नहीं है। बाजारों से लेकर घरों तक में इसकी रौनक बिखरने लगी है। हर कोई तैयारियों में व्यस्त हो गया है खासकर बच्चों में इसे लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन


शहर के स्कूलों में भी इसे धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। गुरुग्राम के सदर बाजार में भी क्रिसमस से जुड़े आइटमों की बिक्री होने लगी है। सेंटा क्लाज के ड्रेस की डिमांड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि सेंटा का ड्रेस बाजार में 240 से 550 रुपये की कीमत में है। इन्हें खरीदने वाले आने लगे हैं। खासकर स्कूलों की ओर से इसकी अधिक डिमांड आ रही है। किराए पर भी इसे लेेने के लिए एडवांस जमा कर दिया गया है।

एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन, एंबियंस, सहारा, डीटी मेगा व ओमेक्स मॉल की आर्चीज गैलरी में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर तरफ गिफ्टों की भरपूर बिक्री हो रही है। टेडी वियर, मग, क्रिसमस कार्ड, चाबी का छल्ला, चॉकलेट, क्रिसमस ट्री सहित अन्य आइटम लोग खरीद रहे हैं।


सदर बाजार स्थित गिफ्ट गैलरी हार्ट बीट के संचालक कमल ने बताया कि नोटबंदी के बाद गैलरियों में उत्साह नहीं दिख रहा था। मगर अब लगता है कि लोग क्रिसमस को भरपूर सेलीब्रेट करने वाले हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed