{"_id":"65873cee00b3a2b62e07ca87","slug":"christmas-2023-church-became-brighter-on-the-occasion-of-christmas-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Christmas 2023: प्रभु यीशु के स्वागत के लिए सजे गिरजाघर, चर्च में रंग-बिरंगे बल्ब सुंदरता में लगा रहे चार चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Christmas 2023: प्रभु यीशु के स्वागत के लिए सजे गिरजाघर, चर्च में रंग-बिरंगे बल्ब सुंदरता में लगा रहे चार चांद
Sun, 24 Dec 2023 04:55 AM IST
विजय पुंडीर
नितिन राजपूत, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Dec 2023 04:55 AM IST
सार
नॉर्थ एवेन्यू स्थित कैथेड्रल चर्च, सीपी में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च, कश्मीरी गेट स्थित सेंट जेम्स चर्च समेत अन्य गिरजाघर में चमक-दमक है। लोग रात में यहां मोमबत्ती लेकर यहां आने लगे हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली के गोल डाकखाने के पास सेक्रेड हर्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च रोशनी से हुआ जगमग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस पर्व को लेकर गिरजाघर में रौनक बढ़ गई है। कैरोल गीत की धूम है। चर्च को बल्ब की लड़ियों से सजा दिया गया है। छत और दीवारें क्रिसमस पेड़ों से सजाई गई हैं। नॉर्थ एवेन्यू स्थित कैथेड्रल चर्च, सीपी में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च, कश्मीरी गेट स्थित सेंट जेम्स चर्च समेत अन्य गिरजाघर में चमक-दमक है। लोग रात में यहां मोमबत्ती लेकर यहां आने लगे हैं।
विज्ञापन
लाजपत नगर से कनॉट प्लेस स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च में आईं महिमा ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म की खुशी सबको होती है। घर को भी सजाया गया है। पकवान बनाए जा रहे हैं। पार्टी के लिए प्लान बनाया जा चुका है। कश्मीरी गेट स्थित सेंट जेम्स चर्च में प्रार्थना के लिए जुटे लोगों ने बताया कि क्रिसमस की झांकी में सबसे प्रमुख चरनी होती है, क्योंकि ईसा मसीह का जन्म चरनी में ही हुआ था। चरनी में गाय, बकरे व भेड़ के अलावा ईसा मसीह एवं उनके माता-पिता की मूर्ति को रखा जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान लोग एक साथ प्रार्थना करते हैं। लोगों को पादरी बाइबिल का संदेश सुनाते हैं। तकरीबन दो घंटे तक यह पूजा चलती है। इसमें गेहूं के आटे की छोटी-छोटी रोटियां प्रयोग में लाई जाती हैं, जिन्हें होस्ट कहा जाता है। साथ ही ईसा मसीह को अंगूर के रस का भोग लगाया जाता है। क्रिसमस वाले दिन लोग एक दूसरे को केक देकर भी बधाइयां देते हैं।
विज्ञापन
टोली घर-घर जाकर गा रही कैरोल गीत
पर्व पर देर शाम विभिन्न गिरजाघरों से युवाओं की टोलियां अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दे रही हैं। ये घर-घर जाकर कैरोल गीत (पारंपरिक गीत) गा रहे हैं। इन गीतों के माध्यम से बताया जाता है कि पापों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु यीशु जन्म लेने वाले हैं।
बर्तनों से तैयार किया क्रिसमस ट्री
एक निजी होटल में आकर्षक मिट्टी के बर्तनों से बने क्रिसमस ट्री पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र में है। इससे निकलता प्रकाश अलग ही आभा दे रहा है। होटल के अधिकारियों के अनुसार उत्तम नगर के कुम्भकारों ने इस क्रिसमस ट्री को तैयार किया है, जो प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दे रहा है।