फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Christian school in delhi vandalized last night; PM asked for information

ईसाई स्कूल पर हमला, पीएम ने मांगी जानकारी

Fri, 13 Feb 2015 04:26 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
Christian school in delhi vandalized last night; PM asked for information

दिल्ली में ईसाई संस्थानों पर हो रहे हमले में बृहस्पतिवार रात एक नई कड़ी जुड़ गई है। बीती रात दिल्ली के एक ईसाई स्कूल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के वसंत विहार इलाके में स्थित होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल में कल रात कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़-फोड़ कर दी।

हमलावरों ने स्कूल में सीसीटीवी कैमरे और प्रिंसिपल रूम को क्षतिग्रस्त कर करीब 1200 रुपए भी चुरा लिए हैं। यह हमला किसने किया है इसका पता अभी नहीं लग पाया है, कहा जा रहा है कि हमलावर नकाबपोश थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि यही वो स्कूल है जहां से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन


इस घटना की निंदा करते हुए दिल्ली के होने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने ‌किया क‌मिश्नर को तलब

Christian school in delhi vandalized last night; PM asked for information

दिल्ली के संगम विहार के होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल में हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री ने सीधे इस मामले में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को इस मामले में तलब किया है।

पीएम मोदी ने कमिश्नर से पूछा है कि उन्होंने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है। मोदी ने पुलिस से इस मामले की पूरी कार्रवाई की जानकारी मांगी है।

वहीं आप नेता प्रमिला टोकस ने कहा है कि वह स्कूल की प्रिंसिपल से मिली हैं और स्कूल को जैसी भी मदद की जरूरत होगी सरकार मुहैया कराएगी। इस मामले पर मनीष सिसोदिया ने भी हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

स्मृति ईरानी पहुंची अपने स्कूल, लिया जायजा

Christian school in delhi vandalized last night; PM asked for information

दिल्ली के वसंत विहार स्थित होली ऑक्जिलियम स्कूल में हमले को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूल का दौरा किया और कहा है कि वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी पूरी जानकारी देंगी और इस मामले को देखने को कहेंगी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा है कि यह धा‌र्मिक हमले का नहीं चोरी का मामला है। पुलिस मामले की हर तरीके से जांच कर रही है।

वहीं कांग्रेसी नेता अजय माकन ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस इस घटना की घोर निंदा करती है और केंद्र को इस संबंध में कठोर कदम उठाने चाहिए।

दिल्ली कैथोलिक चर्च के फादर डोमिनिक ने कहा है कि यह दुखद है। ये छठे ईसाई संस्थान पर हमला है चाहे वह चर्च हो या शिक्षण संस्थान। उन्होंने आगे कहा कि वो चकित हैं कि सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी ईसाई संस्थान पर हमला हुआ है।

'धार्मिक हमला कहना जल्दबाजी होगी'

Christian school in delhi vandalized last night; PM asked for information

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लूसी ने बताया है कि स्कूल के अंदर लगे कैमरों को तोड़ दिया गया है, बाहर लगे कैमरों ने घटना को रिकॉर्ड कर लिया है। सिस्टर लूसी ने बताया कि 6 कैमरे तोड़े गए हैं, उनके कमरे के सभी आलमारियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। करीब 12000 रुपए भी गायब हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह धार्मिक हमला नहीं है क्योंकि एक भी धार्मिक चीजों को हाथ तक नहीं लगाया गया है। स्कूल के फादर मैथ्यू कोयकल ने भी कहा है कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह धार्मिक हमला है या चोरी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चर्च के अधिकारियों ने बताया कि कह नहीं सकते कि ये हमला था या चोरी लेकिन ये धार्मिक हमला नहीं था।

पहले हुए थे चर्चों पर हमले

Christian school in delhi vandalized last night; PM asked for information

गौरतलब है ‌कि राजधानी में पिछले काफी समय से चर्चों पर हमले हो रहे हैं। ‌किसी भी हमले के हमलावरों को अबतक पता नहीं लगाया जा सका है।

चर्च पर हुए हमले
1 फरवरी 2015-वसंतकुंज में एक चर्च पर हमला। सामान फैलाया और चुरा ले गए कुछ चीजें।
14 जनवरी 2015-विकासपुरी स्थित चर्च में तीन लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा।
3 जनवरी 2015-रोहिणी सेक्टर 6 स्थित कैथोलिक चर्च में आगजनी की घटना।
6 दिसंबर 2014-दक्षिण दिल्ली के जसोला में चर्च पर पत्थरों से हुआ हमला।
1 दिसंबर 2014-उत्तरी पूर्वी जिला के ताहिरपुर स्थित चर्च में आगजनी की घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed